फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Shillong police questioned three women and the driver who worked with Sonam

Indore: शिलांग पुलिस ने की सोनम के साथ काम करने वाली युवतियों व ड्रायवर से पूछताछ

Thu, 19 Jun 2025 07:16 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 19 Jun 2025 07:16 PM IST
सार

गुरुवार को शिलांग पुलिस के अफसर फिल्ड में नहीं नजर आए। वे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही बैठे रहे और दो दिन में एकत्र किए गए सबूतों व हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के परिजनों के सवालों को क्रास चेक करते रहे।

विज्ञापन
Indore: Shillong police questioned three women and the driver who worked with Sonam
युवती से पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी मर्डर केस के सिलसिले में इंदौर आए शिलांग पुलिस के अफसरों ने तीसरे दिन सोनम की फर्म में काम करने वाली दो युवतियों से पूछताछ थी, जो अक्सर सोनम के साथ रहती थी। इसके अलावा अफसरों ने उस ड्रायवर को भी क्राइम ब्रांच थाने बुलाया, जो इंदौर से गाजीपुर तक छोड़ने गया था। ड्रायवर ने बताया कि उसे इस केस के बारे में नहीं पता था। वह जानता भी नहीं था कि कार में कौन हैै। उसने अफसरों को बताया कि कार में सोनम अकेले गई थी।

विज्ञापन

 

गुरुवार को शिलांग पुलिस के अफसर फिल्ड में नहीं नजर आए। वे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही बैठे रहे और दो दिन में एकत्र किए गए सबूतों व हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के परिजनों के सवालों को क्रास चेक करते रहे। दो युवतियों व ड्रायवर को भी दफ्तर में ही पूछताछ के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन

 

करीब एक घंटे तक पूछताछ होती रही। इसके बाद युवतियां चली गई। सोनम की फर्म में काम करने वाली एक युुवती ज्यादातर समय सोनम के साथ नजर आती थी। उधर सोनम के भाई गोविंद अर पिता देवी सिंह भी क्राइम ब्रांच के दफ्तर के बाहर नजर आए। शिलांग पुलिस के अफसर गाजीपुर भी जा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर खोज रहे बैग

23 मई को होम स्टे में बैग रखने के बाद सोनम अपने साथ एक छोटा पर्सनुमा बैग लेकर गई थी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। उसके बारे में पुलिस ने सोनम से भी पूछताछ की है। जब अफसरों की टीम सोनम के घर पहुंची तो उन्होंने उस सूटकेस की तलाशी भी ली, जो सोनम ससुराल से लौटते समय मायके में लेकर आई थी। पुलिस को अभी तक सोनम के दोनोंं मोबाइल फोन भी नहीं मिले है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed