फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: School children used to come barefoot from the hilly part to school, five friends bought the entire sc

Indore: पहाड़ से स्कूल तक नंगे पैर आते थे स्कूली बच्चे, पांच दोस्तों ने पूरे स्कूल के लिए खरीद लिए जूतेे

Wed, 13 Nov 2024 06:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Nov 2024 06:18 PM IST
सार

स्कूल के 70 से ज्यादा बड़े बच्चों के लिए उन्होंने जूते और मौजे खरीद लिए। ठंड के दिन शुरू होने से पहले नए जूते-मौजे पहनकर स्कूली बच्चे भी खुश नजर आए और बुधवार को मुस्कुराते हुए स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
Indore: School children used to come barefoot from the hilly part to school, five friends bought the entire sc
नए जूते पहनकर आए स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के महू के समीप ग्रामीण क्षेत्र पांजरिया के सरकारी स्कूल के ज्यादातर बच्चे नंगे पैर स्कूल आते थे। उनका गांव पहाड़ी वाले हिस्से पर है और स्कूल ढलान पर। चप्पल पहन कर उनके लिए पहाड़ी चढ़ाना-उतरना आसान नहीं रहता था और अच्छे जूते वे खरीद नहीं पाते थे।

विज्ञापन



इंदौर के पांच दोस्तों को यह बात पता चली तो उन्होंने बाल दिवस (14 नबंवर) को स्कूली बच्चों को अनूठा उपहार देने का फैसला लिया। स्टाॅफ की मदद से 70 से ज्यादा स्कूली बच्चों के पैरों के नाप मंगवाए और इंदौर से जूते और मौजे खरीदकर स्कूल में चुपचाप दे आए। ठंड के दिन शुरू होने से पहले नए जूते-मौजे पहनकर स्कूली बच्चे भी खुश नजर आए और बुधवार को मुस्कुराते हुए स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन

 

इंदौर निवासी दीपक विभाकर नाईक अपने दोस्तों का एक वाट्सअप ग्रुप बना रखा है। उन्होंने दोस्तों के समूह का नाम विद्यामित्र दिया है। जब भी उन्हें स्कूली बच्चों के अभाव के बारे में पता चलता है तो फिर मदद कर देते है। कुछ दिनों पहले उन्हें पांजरिया गांव के स्कूल के बच्चों के नंगे पैर स्कूल आने के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने वाट्सअप ग्रुप पर इसे शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



थोड़ी ही देर में उनके दोस्त दीप मंदवानी, मनोज झिरीवाला, स्मिता मुकादम, बलराम हुंदलानी, फिरोज बड़नगर वाला स्कूली बच्चों को जूते दिलाने के लिए तैयार हो गए और फिर बाल दिवस से पहले बच्चों के पास उनका उपहार पहुंच गया। बुधवार को स्कूली बच्चे नए जूते पहनकर स्कूल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed