फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: School buses are being stopped daily at Indore Ujjain toll point, case registered against toll manager

Indore:इंदौर उज्जैन टोल नाके पर रोज रोकी जा रही स्कूल बसें, टोल मैनेजर पर केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 06:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Jun 2024 06:49 PM IST
सार

 नाके पर बस रोके जाने के कारण बसों में सवार स्कूली बच्चे परेशान होते रहे। स्कूल प्रबंधन ने बाणगंगा और सांवेर थाने में टोल टैक्स कर्मचारियों की लिखित शिकायत की है। इस मामले में टोल मैनेजर प्रतीक कसेरा पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Indore: School buses are being stopped daily at Indore Ujjain toll point, case registered against toll manager
इंदौर उज्जैन टोल नाका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर -उज्जैन रोड पर बीते कुछ दिनों से रोज स्कूल व काॅलेज की स्कूल बसों की एंट्री को लेकर विवाद हो रहे है। टोल टैक्स कर्मचारी कर्मशियल वाहनों के हिसाब से टैक्स मांग रहे है। शुक्रवार को शिशुकुंज के नार्थ कैम्पस की 50 बसें टोल नाके पर आधे घंटे तक रोक दी।

विज्ञापन


 नाके पर बस रोके जाने के कारण बसों में सवार स्कूली बच्चे परेशान होते रहे। स्कूल प्रबंधन ने बाणगंगा और सांवेर थाने में टोल टैक्स कर्मचारियों की लिखित शिकायत की है। इस मामले में टोल मैनेजर प्रतीक कसेरा पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शासन के नियम है कि टोल टैक्स से चार किलोमीटर के दायरे में जो भी संस्थान आते है। उनसे टैक्स नहीं लिया जाता है। हमारी स्कूल बसें दिन में चार बार टोल नाके से गुजरती है। पहले जो समूह टोल नाका संचालित करता था। तब बसों के पास बनाए गए थे, लेकिन अब टोल संचालक पास बनाने के लिए तैयार नहीं है। स्कूल बसे कर्मशियल गतिविधि में नहीं आती,लेकिन स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों से कर्मशियल वाहनों के हिसाब से टैक्स मांगा जा रहा है, जो कि गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई शैक्षणिक संस्थान हो रहे परेशान, नाके पर बाउंसर तैनात

इंदौर-उज्जैन रोड पर कई स्कूल और काॅलेज परेशान हो रहे है। टोल संचालक के मनमाने तरीके से वे सभी परेशान है और लामबंद होकर विरोध किया जा रहा है। टोल नाके पर सप्ताह भर से बाउंसर तैनात किए गए है।



वे बस मेें सवार स्कूल बस स्टाॅफ से बदसलूकी करते है। टोल संचालक प का कहना है कि स्कूल संचालक भी कर्मशियल गतिविधियां संचालित करते है तो उन्हें टोल टैैक्स भी देना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed