फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's Pride Day celebrated with pomp, Dindi Yatras in the city, Shiva Abhishek held at Rajwada

Indore: इंदौर मेें धूमधाम से मना इंदौर का गौरव दिवस, शहर मेें निकली दिंडी यात्राएं, राजवाड़ा पर हुआ शिवाभिषेक

Wed, 31 May 2023 06:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 31 May 2023 06:42 PM IST
सार

सुबह कलेक्टर इलैया राजा और मंत्री उषा ठाकुर ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इसके बाद धीरे-धीरे राम नगर, शिवाजी नगर, राम बाग, उषा नगर सहित अन्य स्थानों से दिंडी यात्राएं राजवाड़ा पर आने लगी।

विज्ञापन
Indore's Pride Day celebrated with pomp, Dindi Yatras in the city, Shiva Abhishek held at Rajwada
राजवाड़ा पर शिवजी का अभिषेक किया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में अहिल्या बाई का जन्म दिन गौरव दिवस के रुप मेें धूमधाम से मना। सुबह शहर के कई स्थानों से दिंडी और कावड़ यात्राएं निकली। देवी अहिल्या भगवान शिव को बहुत मानती थी, इसलिए उनके अनुयायियों ने प्रतिमा के सामने शिवाभिषेक किया। नेता भी सुबह राजवाड़ा पर जुटे और भजनों पर झूमे भी और फुगड़ी भी खेेली। देवी अहिल्या का जन्म दिन मनाने सभी वर्गों के लोग प्रतिमा स्थल पर आए थे।

विज्ञापन

सुबह कलेक्टर इलैया राजा और मंत्री उषा ठाकुर ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इसके बाद धीरे-धीरे राम नगर, शिवाजी नगर, राम बाग, उषा नगर सहित अन्य स्थानों से दिंडी यात्राएं राजवाड़ा पर आने लगी। झांझ मंजिरे और ढोलक की थाप पर लोग नाचते नजर आए। कुछ शहनाई वादक बैलगाड़ी पर बैठकर पारंपरिक धुने बजा रहे थे। भजन मंडलियों ने भजन गाते हुए तीन बार राजवाड़ा चौक की परिक्रमा की।

विज्ञापन

श्रीराम धारा साधक न्यास से सदस्य घर से कावड़ में जल भरकर लाए और शिवाभिषेक किया। कलेक्टर ने भी कावड़ उठाकर प्रतिमा की परिक्रमा की। मेयर पुष्य मित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी ने फुगड़ी भी खेली। राजवाड़ा पर आई भजन मंडलियों को केसरिया दुपट्टे भी पहनाए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई परिवार भी सुबह अहिल्या प्रतिमा पर आकर फूल चढ़ा रहे थे। प्रतिमा को भी विशेष तौर पर सजाया गया था। उज्जैन से आए डमरु दल ने अलग अंंदाज मेें डमरु बजाकर माहौल को अलग ही रुप दे दिया। बुधवार को तंबाखू निषेध दिवस भी था, इसलिए राजवाड़ा चौक पर एक रैली इसके लिए भी निकाली। जिसमे मेयर शामिल हुए। प्रतिमा के अलावा शहर में गौरव दिवस पर अनेक आयोजन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed