फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: RSS has managed to attract nomadic castes in Malwa province, now focus is on youth

Indore: मालवा प्रांत मेें आरएसएस ने घुमंतू जातियों को साधा, अब युवा वर्ग पर फोकस

Mon, 12 Aug 2024 08:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

बैठक में बताया गया कि राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रांत के हर गांव में प्रभात फेरियां, अक्षत वितरण सहित अन्य गतिविधियां संचालित की गई। बैठक मेें तय हुआ कि विभिन्न समाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाए।

विज्ञापन
Indore: RSS has managed to attract nomadic castes in Malwa province, now focus is on youth
झाबुआ में आरएसएस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवा क्षेत्र में आरएसएस की पैठ ज्यादा गहरी है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में गतिविधियां लगातार चलती रहती है। आरएसएस ने मालवा  क्षेत्र सिकलीगर कालबेलिया जातियों के बीच सम्मेलन और स्वास्थ्य शिविर लगातार उन्हें साधने की कोशिश की है। अब संघ से ग्रामीण युवकों पर जोड़नेे पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन

 

आरएसएस की मालवा प्रांत की बैठक झाबुआ में रखी गई। जिसमें प्रांत कार्यवाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक मेें इस साल होने वाली गतिविधियों पर चर्चा हुई और पुुराने कामों की समीक्षा भी की गई। बैठक में बताया गया कि मालवा प्रांत के 28 जिलों में 4203 शाखाएं संचालित होती है।

विज्ञापन

 

मालवा प्रांत में प्रशिक्षण वर्गों के अलावा महाविद्यालयीन सम्मेलन, महाराजा शिवाजी के राज्याभिषेक के 300 वें वर्ष के कार्यक्रम अौर देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में बताया गया कि राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रांत के हर गांव में प्रभात फेरियां, अक्षत वितरण सहित अन्य गतिविधियां संचालित की गई। बैठक मेें तय हुआ कि विभिन्न समाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाए।



आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि संघ से आम लोगों के जुड़ाव, सेवा कार्य और नागरिक समस्या के निराकरण जैसे कार्य भी किए जा सकते है। हाल ही में इंदौर में संपर्क विभाग की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमेें देशभर के पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed