फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rape accused CMO arranged marriage with the victim, presented certificate in court

Indore:रेप के आरोपी सीएमओ ने रचाई पीडि़ता से शादी, कोर्ट में किए प्रमाण पत्र पेश

Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

प्रभात को कोर्ट में पेश किया गया तो उसने कहा था कि वह पीडि़ता से विवाह करने के लिए तैयार है, उसे जमानत दे दी जाए। कोर्ट ने उसे शादी करने की शर्त पर जमानत दे दी थी और दस्तावेज कोर्ट में पेश करने क कहा था।

विज्ञापन
Indore: Rape accused CMO arranged marriage with the victim, presented certificate in court
सीएमओ प्रभात बरक़ड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी बालाघाट के सीएमओ प्रभात बरकड़े ने जेल की हवा खाने से बचने के लिए छात्रा से शादी कर ली है। प्रभात ने कोर्ट में विवाह प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत कर दिए है। पिछले दिनों एमआईजी पुलिस ने प्रभात को शहडोल की धनपुरी  निगम पालिका क्षेत्र के क्रिकेट मैदान से गिरफ्तार किया। तब वह क्रिकेट खेल रहा था।

विज्ञापन


प्रभात को कोर्ट में पेश किया गया तो उसने कहा था कि वह पीडि़ता से विवाह करने के लिए तैयार है, उसे जमानत दे दी जाए। कोर्ट ने उसे शादी करने की शर्त पर जमानत दे दी थी और दस्तावेज कोर्ट में पेश करने क कहा था।

विज्ञापन

प्रभात और छात्रा पूर्व परिचित है। दोनो बालाघाट में रहते है। दोनो इंदौर में रहकर पढ़ाई करते थे। इस दौरान दोनो के बीच दोस्ती हुई थी। तब छात्रा नाबालिग थी। वह इंदौर में नीट की तैयारी कर रही थी। प्रभात छात्रा को एमआईजी क्षेत्र में अपने एक दोस्त के फ्लैट पर ले गया था। बाद में दोनो कई बार मिलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। तब प्रभात ने छात्रा से शादी की बात भी कही थी, लेकिन दो साल बाद वह मुकर गया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी अफसर बन चुका है और बालाघाट में पदस्थ है।


पुलिस ने उसे शहडोल के धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पुलिस ने आरोपी को पेश किया। तब आरोपी के वकील ने कोर्ट को लिखित में दिया कि वह सात दिन के भीतर विवाह करने के लिए तैयार है। इसके बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर की थी। दोनों के परिवार भी शादी के लिए राजी हो गए और बालाघाट जाकर दोनो ने शादी कर ली। शनिवार को वे दस्तावेज पेश करने इंदौर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed