फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Raja Murder Case Injuries Found on Head, Meghalaya Police Reveals Plot Involving Raj Kushwaha and Sonam

Raja Murder Case: राजा के सिर पर थे वार के निशान, मेघालय पुलिस ने बताई राज कुशवाहा और सोनम की मिलीभगत की कहानी

Mon, 09 Jun 2025 02:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Jun 2025 02:40 PM IST
सार

raja raghuvanshi and sonam latest news: मेघालय पुलिस के अनुसार हत्या को अंजाम भले ही अन्य आरोपियों ने दिया हो, लेकिन साजिश में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। हत्या के पीछे सोनम और राज कुशवाहा के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Indore Raja Murder Case Injuries Found on Head, Meghalaya Police Reveals Plot Involving Raj Kushwaha and Sonam
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

meghalaya honeymoon couple missing: इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम समेत अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया गया कि सोमवार सुबह सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया। मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को दूसरे आरोपियों ने अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि राज का शव मिलने के बाद से सोनम इतने दिन तक अंडरग्राउंड थी। हत्या के पीछे एक वजह सोनम और राज कुशवाहा के प्रेम-प्रसंग को भी माना जा रहा है। हत्या की असल वजह क्या रही अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की गहरी खाई से मिला था। शव मिलने के बाद से ही पत्नी सोनम रघुवंशी लापता थी। उसकी तलाश लगातार जारी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्यों पहले से था सोनम पर शक, सास उमा रघुवंशी का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई सोनम
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोनम को गाजीपुर के नंदबाग इलाके के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है। देर रात पुलिस को सोनम की लोकेशन की सूचना मिली थी। सोनम ने अपने भाई को फोन किया था, जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला।

ये भी पढ़ें- पंडित की भविष्यवाणी सच हुई, उल्टी तस्वीर से लौटी सोनम, हनीमून के लिए भी मना किया था

क्यों इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी सोनम
मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने बताया कि राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे। शुरुआती जांच के मुताबिक हत्याकांड को दूसरे आरोपियों ने अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर सोनम भी इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था, लेकिन अगर हम सभी तथ्यों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी। राज कुशवाहा यहां नहीं था, लेकिन वह अन्य तीन आरोपियों के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed