फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Rainfall Update: City Awaits 14 Inches of Rainfall in September to Meet Annual Average

Indore Weather Today: इस बार कम बारिश, क्या सितंबर बुझाएगा इंदौर की प्यास? अश्विन मास से 14 इंच बरसात की आस

Thu, 04 Sep 2025 09:10 AM IST
Kamlesh Sen कमलेश सेन
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:10 AM IST
सार

इंदौर में 31 अगस्त तक 24.5 इंच बारिश हुई, जो औसत से 4 इंच कम है। भूमिगत जलस्तर और तालाबों के लिए अब भी 14 इंच वर्षा की आवश्यकता है। क्या सितंबर माह में यह आंकड़ा पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन
Indore Rainfall Update: City Awaits 14 Inches of Rainfall in September to Meet Annual Average
1954 में सितंबर महीने में हुई थी 31 इंच बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त माह समाप्त हो गया है और सितंबर की शुरुआत का आज चौथा दिन है। 31 अगस्त तक इंदौर में 620.7 मिलीमीटर (24. 5 इंच) बारिश हुई है। यह औसत बारिश के आंकड़े से चार इंच कम है। अब तक सिर्फ पश्चिमी क्षेत्र में स्थित यशवंत सागर तालाब ही लबालब हुआ है। नगर के अन्य तालाबों के साथ भूमिगत जल स्त्रोतों के रिचार्ज होने के लिए पर्याप्त वर्षा की जरूरत है। मालवा की भूमि को अब बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते पर्यावरण के कारण करीब 40 इंच वर्षा की जरूरत है। इसलिए आठ सितंबर से शुरू हो रहे अश्विन या कुंवार मास में नगर को अच्छी बारिश के आंकड़े तक पहुंचने के लिए करीब 14 इंच बारिश की आस है। 
विज्ञापन


इंदौर में बारिश का कोटा सितंबर माह में करीब-करीब पूर्ण हो जाता है। इस माह में मौसम की गतिविधियां सक्रिय रहती हैं। 7 सितंबर से भादव माह समाप्त होगा और आठ से अश्विन माह शुरू होगा। इस महीने में अच्छी बारिश के योग रहते हैं। सितंबर माह में अक्सर अच्छी बारिश होती रही है। 
विज्ञापन


सितंबर 1954 में हुई थी 31 इंच वर्षा
सितंबर माह में सर्वाधिक बारिश 1954 में 766.8 मिमी (31.2 इंच) और (क24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 20 सितंबर 1962 को 169.8 रीब 7 इंच) दर्ज की गई थी। सितंबर माह की औसत वर्षा 167.2 मिमी (6.6 इंच) है। पिछले एक दशक में सितंबर 2023 में माह में नगर में 516 मिमी (20.3 इंच) बारिश दर्ज की गई, जो दशक की सर्वाधिक बारिश रही है। वैसे वर्ष 2015 के सितंबर माह में 26.8 मिमी (करीब एक इंच से कुछ अधिक) दशक की सबसे कम बारिश दर्ज हुई थी। पिछले 80 वर्ष में माह में सबसे कम बारिश 1991 में मात्र 10.4 मिमी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:   26 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आठ इंच तक गिर सकता है पानी, आगे कैसा रहेगा मौसम?

4 सितंबर से अच्छी वर्षा का अनुमान
मौसम विभाग ने चार सितंबर से अच्छी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम निर्मित हो रहा है, जिससे आगामी दिनों में इंदौर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।  

ये भी पढ़ें:  गेहूं, दाल और चना समेत अन्य अनाज से बनाई प्रतिमा, भगवान गणेश को दिया अन्नदेवता का रूप


पिछले दशक में सितंबर में हुई वर्षा 
  • वर्ष            बारिश इंच में
  • 2015        1.05
  • 2016        3.06
  • 2017        6.09
  • 2018        5.7
  • 2019        19.3
  • 2020        11.3
  • 2021        18.9
  • 2022        12.3
  • 2023        20.3
  • 2024        6.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed