फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Protests against minister Vijay Shah across the state, Women's Commission also called the minister's s

Indore: मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदेशभर मेें प्रदर्शन, महिला आयोग ने भी मंत्री के बयान को अपमानजनक बताया

Wed, 14 May 2025 04:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 May 2025 04:57 PM IST
सार

आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने एक्स पर लिखा है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा इस तरह के बयान दिए जा रहे है जो महिला वर्ग के लिए अपमानजनक है। वे राष्ट्र की उन बेटियों का भी अपमान कर रहे है, जो देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
 

विज्ञापन
Indore: Protests against minister Vijay Shah across the state, Women's Commission also called the minister's s
मंत्री शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, कुरैशी पर बयान देकर फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रदेश के कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किए। भोपाल में कुछ कांग्रेस नेता उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने भी पहुंचे। उधर महिला आयोग ने भी मंत्री के बयान को अपमानजनक बताया है।

विज्ञापन

 

आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने एक्स पर लिखा है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा इस तरह के बयान दिए जा रहे है जो महिला वर्ग के लिए अपमानजनक है। यह उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहे है और राष्ट्र की उन बेटियों का भी अपमान कर रहे है, जो देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन

 

कर्नल सोफिया देश की गौरवशाली बेटी है। वे देश से प्यार करने वाले सभी भारतियों की बहन है। उनके समर्पण का सम्मान हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके प्रति इस तरह के बयान दिए जा रहे है। इस तरह के अपमानजनक बयानों की कड़ी निंदा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सेना का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। गुरुवार को प्रदेश के हर थाने में कांग्रेस उनके खिलाफ शिकायत लेकर जाएगी। उन्होंने देशद्रोह का काम किया है। सर्वधर्म सद्भावना मंच ने कहा कि मंत्री शाह की टिप्पणी निंदनीय है। नफरत फैलाना और फिर माफी मांग लेना चलन बन गया है। मंत्री एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहे है। पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री शाह देश का मान बढ़ाने वाली महिला के प्रति घटिया सोच रखते है। उन्होंने अपने बयान से इसे जाहिर कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed