फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Protests against metro station intensify in Malharganj, MD's effigy burnt

Indore: इंदौर के मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन का विरोध तेज, एमडी का पुतला जलाया

Sun, 09 Nov 2025 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Nov 2025 06:45 PM IST
सार

रविवार को व्यापारी नारेबाजी करते हुए मल्हारगंज चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने अफसर का पुतला जलाया और नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बड़ा गणपति मल्हारगंज से ज्यादा दूर नहीं है। वहां भी स्टेशन बन रहा है, मल्हारगंज में स्टेशन की जरुरत नहीं है।

विज्ञापन
Indore: Protests against metro station intensify in Malharganj, MD's effigy burnt
अफसर का व्यापारियों ने जलाया पुतला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट का विरोध शुरू हो गया है। मल्हारगंज के व्यापारी लगाातर अंडरग्राउंड स्टेशन का विरोध कर रहे है। रविवार को उन्होंने प्रदर्शन के दौरान रघुपति राघव राजाराम की धुन बजाई। इस दौरान उन्होंने मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी का पुतला फूंका।

विज्ञापन



व्यापारियों ने शनिवार को धरना देकर अपना विरोध जताया था। मंच उस मशीन के सामने लगाया गया था, जो मिट्टी परीक्षण करने के लिए रखी गई है। इस हिस्से में अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए मिट्टी परीक्षण का काम भी चल रहा है।

विज्ञापन

 

मेट्रो स्टेशन के लिए 12 से ज्यादा मकान बाधक बने हुए है। पिछले दिनों मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से सार्वजनिक रुप से घोषणा की थी कि मेट्रो का स्टेशन मल्हारगंज में नहीं बनेगा, लेकिन स्टेशन के लिए मिट्टी परीक्षण कराया जा रहा है। बाद में विजयवर्गीय ने कहा कि स्टेशन तो मल्हारगंज में बनेगा, लेकिन एक भी मकान नहीं टूटेगा, हालांकि इस मामले में अभी तक अफसरों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मल्हारगंज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश विजयवर्गीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

रविवार को व्यापारी नारेबाजी करते हुए मल्हारगंज चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने अफसर का पुतला जलाया और नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बड़ा गणपति मल्हारगंज से ज्यादा दूर नहीं है। वहां भी स्टेशन बन रहा है, मल्हारगंज में स्टेशन की जरुरत नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि यदि स्टेशन यहां पर बनता है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

 

आपको बता दें कि शनिवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी थी। विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन और कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला भी मौजूद थे। मिट्टी परीक्षण के कारण लोगों में नाराजगी है। वे साल भर से स्टेशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed