फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Proposals came to add new colonies to the guide line, now claims and objections will be resolved.

Indore: इंदौर की नई कॉलोनियों को गाइड लाइन में जोड़ने के प्रस्ताव आए, अब दावे आपत्तियों का होगा निराकरण

Mon, 04 Nov 2024 08:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Nov 2024 08:45 PM IST
सार

इंदौर जिले में सात माह में दूसरी बार कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने की तैयारी  है। विभाग ने 469 लोकेशन खोजी है, जहां ज्यादा कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक मूल्य पर पंजीयन हुए है।  469 क्षेत्रों में कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Indore: Proposals came to add new colonies to the guide line, now claims and objections will be resolved.
इंदौर शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की प्राॅपर्टी गाइड लाइन पर दावे-आपत्तियां भेजने का अंतिम दिन सोमवार को था। प्रस्ताव पर 30 से ज्यादा सुझाव आए हैं। शहरी सीमा से जुड़े क्षेत्रों को कलेक्टर गाइड लाइन में जोड़ने के सुझाव ज्यादा आए हैं। अब उनका निराकरण कर प्रस्तावित दरों को पंजीयन विभाग केंद्रीय मूल्याकंन समिति को भेजेगा। वहां से फैसला होगा।

विज्ञापन


इंदौर जिले में सात माह में दूसरी बार कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। विभाग ने 469 लोकेशन खोजी है, जहां ज्यादा कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक मूल्य पर पंजीयन हुए है। उसे आधार बनाते हुए 469 क्षेत्रों में कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इनमें शहर के बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो रही 100 से ज्यादा काॅलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन


इंदौर में पहले बायपास और सुपर काॅरिडोर पर नई काॅलोनियां विकसित हो रही थीं, लेकिन अब सांवेर तहसील की धरमपुरी, सांवेर, हातोद की तरफ ज्यादा टाउनशिप विकसित हो रही हैं। इन काॅलोनियों की गाइडलाइन बढ़ाने के प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। कनाड़िया तहसील की 20 टाउनशिपों की गाइड लाइन में इजाफा होगा। 469 में से 190 लोकेशन पर 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अलावा 112 लोकेशन पर 10 प्रतिशत वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व में इजाफा होगा
बता दें, प्रदेश में पंजीयन से सबसे ज्यादा राजस्व इंदौर से सरकार को मिलता है। कलेक्टर गाइड लाइन के बढ़ने से सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। अभी इंदौर जिले में पांच हजार से ज्यादा लोकेशन पर संपत्तियों के दस्तावेज पंजीकृत हो रहे हैं। महू, सांवेर, हातोद, देवास नाका, सिमरोल, खंडवा रोड की तरफ तेजी से बसाहट हो रही है और नई काॅलोनियां विकसित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed