फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police in Indore asked organizers to install cameras in pandals, helpline number released for girls.

Indore: इंदौर में पुलिस ने आयोजकों से पांडालों में कैमरे लगाने को कहा, युवतियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Tue, 01 Oct 2024 06:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 01 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

इंदौर में 20 से ज्यादा स्थानों पर बड़े स्तर के गरबे होते है। जिसमें हजारों लोग जुटते है। इसके अलावा 200 से ज्यादा आयोजन पूरे 9 दिन होते है। पुलिस विभाग इस दौरान अतिरिक्त सर्तकता बरतेगा। आयोजन स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Indore: Police in Indore asked organizers to install cameras in pandals, helpline number released for girls.
इंदौर कमिश्नर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नवरात्रि उत्सव के माहौल के बीच युवतियों व महिलाअेां की सुरक्षा के लिए कमर कसी है। गरबा पांडालों में आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है और पर्याप्त संख्या में गार्ड व वालिटियर्स की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा मनचले यदि युवतियों को परेशान करे तो वे उनके फोटो खींच कर पुलिस विभाग को भेज सकती है। पुलिस ने इसक लिए हेल्पलाइन नंबर 7049119202 भी जारी किया है।

विज्ञापन

 

इंदौर में 20 से ज्यादा स्थानों पर बड़े स्तर के गरबे होते है। जिसमें हजारों लोग जुटते है। इसके अलावा 200 से ज्यादा आयोजन पूरे 9 दिन होते है। पुलिस विभाग इस दौरान अतिरिक्त सर्तकता बरतेगा। आयोजन स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात रहेंगे और असामाजिक तत्वों व मनचलों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन

 

इसके अलावा महिला अपराध करने वालों की जन्म कुंडली भी तैयार की गई है। उन अपराधियों पर भी पुलिस निगरानी रखेगी। गरबों के दौरान या दर्शक दिर्घा में महिला व युवतियों को यदि कोई परेशान करता है तो पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर पर मनचलों की तस्वीर डालने का आग्रह भी किया है। वाट्सअप पर फोटो और स्थान का नाम आते ही मौके पर पुलिसकर्मी कम समय में पहुंच जाएंगे और मनचलों के खिलाफ एक्शन लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed