फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-police-driver-feroz-khan-lokayukta-property-investigation-news

इंदौर: करोड़ों की संपत्ति वाले कांस्टेबल के करीबी अधिकारियों पर भी लोकायुक्त की नजर, भोपाल से चलेगी जांच

Wed, 21 Oct 2026 08:27 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 21 Oct 2026 08:27 AM IST
सार

इंदौर के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कांस्टेबल चालक फिरोज खान की 65 करोड़ रुपए की 46 अचल संपत्तियों की जांच लोकायुक्त भोपाल द्वारा की जा रही है। इसमें पत्नी, परिचितों, अधिकारियों की भूमिका और स्टाम्प ड्यूटी गड़बड़ी की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
indore-police-driver-feroz-khan-lokayukta-property-investigation-news
लोकायुक्त के रडार पर करीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कांस्टेबल चालक फिरोज खान की लगभग 65 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस की जांच का दायरा लगातार विस्तृत होता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब लोकायुक्त मुख्यालय भोपाल से इसकी सीधी मॉनिटरिंग की जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि एक चालक पद पर तैनात कर्मचारी के पास इतनी विशाल संपत्ति कैसे एकत्र हुई। फिरोज के परिवार की शादी, पार्टी और उसके अन्य आयोजनों में आने वाले करीबी अधिकारी भी अब जांच के दायरे में आ चुके हैं। 
विज्ञापन


पत्नी, परिचितों और अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल
लोकायुक्त की टीम फिरोज खान से जुड़ी अन्य संभावित संपत्तियों के साथ-साथ उनकी पत्नी हिना खान, महिला मित्रों और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच का मुख्य केंद्र जमीनों की खरीद-फरोख्त में हुई गड़बड़ियों और स्टाम्प ड्यूटी में बरती गई कथित अनियमितताओं पर है। सूत्रों के अनुसार कुछ जमीनों के सौदों के माध्यम से शासन को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई गई है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि रजिस्ट्री में दर्ज राशि, बाजार दर और जमा की गई स्टाम्प ड्यूटी में क्या अंतर था।
विज्ञापन


स्कीम 94 की संपत्ति और मृत महिला की जमीन पर फोकस
जांच के दौरान इंदौर के स्कीम 94 स्थित एक बहुमूल्य संपत्ति के लेन-देन का मामला सामने आया है जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा मगरखेड़ा निवासी कस्तूरी बाई नामक महिला की जमीन से जुड़ा संवेदनशील मामला भी सामने आया है। कस्तूरी बाई की मृत्यु हो चुकी है और अब इस जमीन के क्रय-विक्रय तथा उससे संबंधित सभी कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। हालांकि इस जमीन से जुड़ी किसी गड़बड़ी की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रियों में गवाही और फर्मों के नाम पर खरीदी गई जमीनें
फिरोज खान से जुड़े कई नए नाम जांच में सामने आ चुके हैं। कुछ जमीनों की रजिस्ट्रियों में फिरोज खान स्वयं गवाह के रूप में दर्ज हैं। जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वे विक्रेता पक्ष से गवाह बने थे या क्रेता पक्ष की ओर से। इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि कुछ संपत्तियां उनकी पत्नी से जुड़ी व्यावसायिक फर्म के नाम पर खरीदी गई थीं। इन संपत्तियों को खरीदने में उपयोग किए गए धन के वास्तविक स्रोतों का पता लगाया जा रहा है।


46 अचल संपत्तियों की पुष्टि और भोपाल मुख्यालय की नजर
लोकायुक्त की प्राथमिक जांच में अब तक कुल 46 अचल संपत्तियों की जानकारी उजागर हुई है। एजेंसी इन सभी संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व और आय के ज्ञात स्रोतों से उनके तालमेल का मूल्यांकन कर रही है। वित्तीय लेन-देन से जुड़े नए सुरागों और सोशल मीडिया पर आ रहे दावों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। फिलहाल स्टाम्प ड्यूटी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी है, जिसके बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed