फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Poet Satyanarayan Sattan gets Devi Ahilya Gaurav Samman, says- I stayed away from distortions

Indore News: कवि सत्यनारायण सत्तन को देवी अहिल्या गौरव सम्मान, बोले- मैं विकृतियों से दूर रहा

Wed, 28 May 2025 08:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 May 2025 08:20 PM IST
सार

सत्तन ने अपनी राजनीतिक व काव्य यात्रा से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। सत्तन के सम्मान के बाद कवि प्रख्यात मिश्रा ने काव्य पाठ भी किया। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सत्तन ने प्रदेश में भाजपा की जमीन तैयार करने में भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Indore: Poet Satyanarayan Sattan gets Devi Ahilya Gaurav Samman, says- I stayed away from distortions
सत्तन को देवी अहिल्या सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में देवी अहिल्या की 300वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। बुधवार से शहर में आयोजनों की शुरुआत हुई। इस मौके पर कवि व पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन को देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान दिया गया। यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्या जयंती समारोह समिति ने किया था।

विज्ञापन


इस मौके पर सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। मैंने हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम ही समझा, कहीं काॅलोनी नहीं काटी, किसी के ट्रांसफर के पैसे नहीं मांगे। किसी प्लाॅट पर कब्जा नहीं जमाया। कविताएं मंचों पर पढ़कर और बच्चों को पढ़ाकर परिवार चलाया। इन विकृतियों से दूर रहा तो मैं प्रचलन में नहीं आया। प्रचलन में वही आता है जो चलन के अनुरूप हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्रि जन्म शती विशेष: देवी अहिल्या 200 साल बाद भी पूज्य क्यों? जब महिलाएं घरों में थीं, उन्होंने संभाला राजपाट


उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर अभियान को लेकर कहा कि हम इस देश में पैदा हुए हैं। देश के हिस्से नहीं होने दे सकते हैं। जो दूसरे देशों से आए, वे अपना हिस्सा ले गए। अब फिर हिस्सेदार खड़े हो गए हैं, लेकिन उन्हें झटका देना जरूरी है, जैसे अभी दिया है।

सत्तन ने अपनी राजनीतिक व काव्य यात्रा से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। सत्तन के सम्मान के बाद लखनऊ के कवि प्रख्यात मिश्रा ने काव्य पाठ भी किया। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सत्तन ने प्रदेश में भाजपा की जमीन तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने हमेशा शुचिता की राजनीति की और जनसेवा से जुड़े रहे।

ये भी पढ़ें- 'मां अहिल्या के आदर्शों से प्रेरित भाजपा का लोककल्याण और विकास अभियान', महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पुरस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। उन्होंने कहा कि सत्तन जी ने मां सरस्वती की सेवा की है। उनकी काव्य यात्रा में लोग डूब जाते हैं। वे आकर्षक व्यक्तिव के धनी हैं। सत्तन ने राजनीति में संघर्ष के साथ अपनी पहचान बनाई। वे उत्कृष्ट विधायक रहे हैं। उन्होंने देवी अहिल्या गौरव उत्सव सम्मान देने पर सत्तन को बधाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed