फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: PM Modi's parliamentary constituency Varanasi will adopt Indore's cleanliness model

Indore: इंदौर का सफाई माॅडल अपनाएगा पीएम मोदी का संंसदीय क्षेत्र वाराणसी

Tue, 15 Jul 2025 01:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

मंगलवार को इंदौर के अफसरों ने वाराणसी के अफसरों के साथ बैठक की और घर-घर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा कचरा सेग्रिगेशन, कचरे के रि सायकल सहित अन्य विषयों की जानकारी साझा की। मध्य प्रदेश के अफसर चार दिन वाराणसी में रुकेंगे।

विज्ञापन
Indore: PM Modi's parliamentary constituency Varanasi will adopt Indore's cleanliness model
इंदौर की सफाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की सफाई व्यवस्था का अध्ययन करने देश विदेश के 100 से ज्यादा शहरों के अफसर इंदौर आ चुके है, लेकिन पहली बार इंदौर के अफसर किसी दूसरे शहर में जाकर सफाई को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। यह शहर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी। इंदौर माॅडल को वाराणसी में लागू कराने के लिए इंदौर और भोपाल से अफसरों की टीम रवाना हुई।

विज्ञापन

 

दिल्ली से नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों को कहा गया था कि वे इंदौर जैसी सफाई व्यवस्था वाराणसी में लगू कराए। इसके बाद पहले अफसरों ने इंदौरी माॅडल के दस्तावेज, वीडियो, फोटोग्राफों को शामिल एक रिपोर्ट बनाई और अब वाराणसी में जाकर वहां के अफसरों के साथ पूरी प्लानिंग करेंगे।

विज्ञापन



मंगलवार को इंदौर के अफसरों ने वाराणसी के अफसरों के साथ बैठक की और घर-घर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा कचरा सेग्रिगेशन, कचरे के रि सायकल सहित अन्य विषयों की जानकारी साझा की। मध्य प्रदेश के अफसर चार दिन वाराणसी में रुकेंगे और वहां के संसाधनों के हिसाब से सफाई को लेकर टिप्स देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इंदौर का सफाई माॅडल

- शत प्रतिशत कचरा इंदौर में डोर डू डोर तरीके से संग्रहित होकर सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड जाता है। छह अलग-अलग प्रकार के कचरे वाहनों के माध्यम से ही अलग हो जाते है। प्लांट पर कचरा अलग-अलग नहीं होता है।

- शहर में एक भी कचरा पेटी नहीं है। लोग खुले में कचरा नहीं फेंकते है। इसके अलावा अब नगर निगम एप के माध्यम से भी कचरा वाहनों को बुलवाने की सुविधा रहवासियों को दे रहा है।

- इंदौर मेें कचरे से खाद और सीएनजी बनाई जा रही है। प्लास्टिक कचरे से इधन बनाया जा रहा है, जो सीमेंट फेक्टरियों में काम आता है। इसके अलावा मलबे से पेवर ब्लाॅक भी बनाए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed