फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Padma Bhushan Kakodkar said- We cannot make a developed India by copying others

Indore: पद्भभूषण काकोडकर ने कहा-दूसरे को कॉपी करके हम विकसित भारत नहीं बना सकते

Tue, 13 May 2025 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 May 2025 09:02 PM IST
सार

 डॉ अनिल काकोडकर ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ विषय पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का प्राचीन इतिहास रहा है  कई संस्कृति आई और गई लेकिन हमारी संस्कृति कायम रही है। हम जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं वैसे-वैसे हमारा सपना भी बदलता रहता है।

विज्ञापन
Indore: Padma Bhushan Kakodkar said- We cannot make a developed India by copying others
अनिल काकोडकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल की 64 वीं व्याख्यानमाला में भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्म भूषण डॉ. अनिल काकोडकर ने कहा है कि दूसरे की नकल करके हम भारत को विकसित भारत नहीं बना सकते। देश को विकसित भारत के रूप में तब्दील करने के लिए हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा और परिवेश में सुधार करना होगा।

विज्ञापन


जाल सभागृह में आयोजित व्याख्यानमाला में मंगलवार को डॉ. अनिल काकोडकर ''मेरे सपनों का विकसित भारत'' विषय पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का प्राचीन इतिहास रहा है और समृद्ध संस्कृति रही है। कई संस्कृतियां आईं और गईं, लेकिन हमारी संस्कृति कायम रही है। हम जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं वैसे-वैसे हमारा सपना भी बदलता रहता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि भारत एक समाज,एक देश के रूप में विकसित हो। भारत सशक्त है इसका उदाहरण हम इस समय पर महसूस कर रहे हैं। हमने बहुत प्रगति की है। हमारा लक्ष्य यह है कि हमारी गणना दुनिया के अग्रिम देश के रूप में हो। इस स्थान पर पहुंचने के लिए हमारा सफर अभी बाकी है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: CBSE 12वीं रिजल्ट में बेटियों का धमाल, इंदौर में 91% से ऊपर पास

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों का जीवन स्तर दुनिया के विकसित देश के लोगों के जीवन स्तर के समान होना चाहिए। आज दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग हमारे देश में रहते हैं, लेकिन हमारा देश गरीब देश है। हमारे देश में आम आदमी का जीवन स्तर अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति के जीवन स्तर के समान नहीं है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र और कृषि के क्षेत्र में भी हमारा उत्पादन का स्तर अच्छा है। इन सब अच्छाइयों के बीच में हमारे समाज में विषमता भी बढ़ रही है। ऐसे में आर्थिक विकास की संकल्पना पर फिर से विचार करना जरूरी हो गया है।

कार्यक्रम का संचालन स्वप्निल व्यास ने किया। अतिथि को स्मृति चिन्ह नंदलाल मोगरा और अशोक जायसवाल ने दिया। अंत में आभार इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed