फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Over 30 people fell ill due to food poisoning after eating contaminated food at a birthday party in In

Indore News : भागीरथपुरा में 30 से ज्यादा बीमार, जन्मदिन की पार्टी में दूषित भोजन खाने से हुई फूड पॉइजनिंग

Mon, 23 Feb 2026 07:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Feb 2026 07:06 PM IST
सार

इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में जन्मदिन की पार्टी में भोजन करने के बाद 30 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।  कुछ दिन पहले इसी इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हुए थे।

विज्ञापन
Indore: Over 30 people fell ill due to food poisoning after eating contaminated food at a birthday party in In
इंदौर के भागीरथपुरा में अब दूषित भोजन से लोग हुए बीमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में आए मेहमान उल्टी-दस्त का शिकार हो गए, हालांकि इस बार बीमारी की वजह दूषित पानी नहीं, बल्कि दूषित भोजन था। पार्टी में शामिल हुए लोग जब दाल-बाफले खाकर अपने घरों पर पहुंचे तो उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद वे अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज कराने गए, राहत की बात है कि कोई गंभीर बीमार नहीं हुआ। चार लोगों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

 

भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाया था। खाने में दाल-बाफलेँ, लड्डू  और अन्य व्यंजन थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। मुक्शिया के अनुसार 30 से ज्यादा लोग बीमार हुए, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है। मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने भोजन के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें :भागीरथपुरा दूषित जल कांड पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट; स्थगन प्रस्ताव भी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि घर पर ही खाना बनाया था। 60 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया था। खाने में हमने बोरिंग का पानी उपयोग में लिया था। फिलहाल डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की बात कही है। आकाश ने कहा कि मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार हैं। उन्हें भी हम सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाने ले गए थे। मेहमान शहर के अलग अलग इलाकों में रहते है, हालांकि सभी की तबीयत ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे परिवार के चार लोगों को भर्ती किया गया है।  


ये भी पढ़ें : राज्यपाल को परोसी ठंडी चाय, भोजन में मिले कीड़े, अपर कलेक्टर बोले यह भ्रामक जानकारी

उधर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने कहा कि रविवार को कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई, भागीरथपुरा की सरकारी डिस्पेंसरी में दो लोग इस शिकायत को लेकर आए थे। बाकी मरीजों के बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed