फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Officers reached Indore's Pakeezah showroom in the morning, removed hinges from the roof, had made she

Indore: इंदौर के पाकीजा शोरूम पर सुबह पहुंचे अफसर, छत से हटाए कब्जे, बना रखे थे शेड

Thu, 24 Oct 2024 08:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Oct 2024 08:53 AM IST
सार

सुबह साढ़े सात बजे 70 से ज्यादा श्रमिकों के साथ अमला मौके पर पहुंचा। अतिक्रमण छत पर किया गया था, इस कारण श्रमिक ज्यादा लगे। कुछ हिस्से में पक्का निर्माण भी किया गया था। जिसे हथौड़ों की मदद से तोड़ा गया।

विज्ञापन
Indore: Officers reached Indore's Pakeezah showroom in the morning, removed hinges from the roof, had made she
पाकीजा शोरूम की छत से हटाया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रीगल तिराहे पर स्थित पाकीजा शोरूम के अतिक्रमण हटाने गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे प्रशासन और नगर निगम की टीम पहुंची। इस बिल्डिंग की छत का उपयोग गोडाउन के रुप में हो रहा था। अफसरों ने यहां से शेड हटाए और आठ हजार वर्गफीट की छत को कब्जे से मुक्त कराया।

विज्ञापन

 

इसके अलावा बिल्डिंग पर कई वर्षों का संपत्तिकर भी बकाया था। इसके लिए भी शोरूम संचालक को नोटिस थमाया गया है। शोरूम से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले निगम ने नोटिस दिया था, लेकिन मामला कोर्ट में चला गया था। बाद में नगर निगम ने नए सिरे से नोटिस दिया था,लेकिन दी गई मियाद के बावजूद बिल्डिंग की छत से कब्जे नहीं हटाए गए। इसके चलते सुबह रिमूवल गैंग ने खुद कब्जे हटाने की शुरूआत की।

विज्ञापन

 

सुबह साढ़े सात बजे 70 से ज्यादा श्रमिकों के साथ अमला मौके पर पहुंचा। अतिक्रमण छत पर किया गया था, इस कारण श्रमिक ज्यादा लगे। कुछ हिस्से में पक्का निर्माण भी किया गया था। जिसे हथौड़ों की मदद से तोड़ा गया। छत पर आठ हजार वर्गफीट से ज्यादा के हिस्से में शेड लगाकर कर अतिक्रमण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो घंटे के दौरान बाद छत से शेड हटाए गए  और सामान को भी नीचे रख गया। इस बिल्डिंग के बेसमेंट का उपयोग भी कपड़ों के शोरूम के उपयोग में लाया जाता है और उसके आगे तक शेड लगाए गए है।


अफसरों ने तय समय तक संपत्तिकर भी जमा करने के लिए कहा है। कर नहीं जमा करने की स्थिति में शोरूम सील करने की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed