फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Officers ran a trolley on the 11 km track of the metro in Indore

Indore: इंदौर में मेट्रो के 11 किलोमीटर ट्रेक पर ट्राली दौड़ाकर देखी अफसरों ने

Thu, 19 Jun 2025 08:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 19 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

एमडी कृष्णा चैतन्य ने कहा कि हमारा अगल लक्ष्य 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन है। चार माह में इसे पूरा किया जाएगा। फिर अलग-अलग स्तर पर सेफ्टी रन होंगे।

विज्ञापन
Indore: Officers ran a trolley on the 11 km track of the metro in Indore
मेट्रो का गांधी नगर स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मेट्रो ट्रेक के 17 किलोमीटर हिस्से में बचा काम अब तेजी से हो रहा है। 11 किलोमीटर हिस्से तक ट्रेक पूरी तरह तैयार हो चुका है। गुरुवार को मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन के एमडक्ष एस कृष्ण चैतन्य ने अफसरों के साथ सुपर काॅरिडोर के स्टेशन नंबर वन से मालवीय नगर तक ट्राली रन किया। सुबह 9 बजे अफसरों की टीम मालवीय नगर चौराह पर पहुंची और ट्राली से ट्रेक पर निरीक्षण करते हुए चली। दोपहर एक बजे ट्राली रन समाप्त हुआ। इससे पहले गांधी नगर से एमआर-10 ब्रिज तक ट्राली रन हो चुका है।

विज्ञापन

 

निरीक्षण के दौरान चैतन्य ने अफसरों को मेट्रो स्टेशनों का बचा काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने विजय नगर, मेघदूत गार्डन, बापट चौराहा, चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा, एमआर-10 बस स्टेशन में बन रहे मेट्रो स्टेशन का काम भी देखा। इस दौरान स्टेशन के एंट्री व एक्जिट गेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, कंट्रोल रुम, टिकट रुम, मेट्रो ट्रेक शेड सहित अन्य कामों को देखा गया।

विज्ञापन

 

एमआर-10 बस स्टेशन से मेट्रो स्टेशनों को एक फुट ब्रिज के जरिए कनेक्ट किया जा रहा है ताकि स्टेशन के यात्री सीधे मेट्रो का सफर कर सके। एमडी कृष्णा चैतन्य ने कहा कि हमारा अगल लक्ष्य 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन है। चार माह में इसे पूरा किया जाएगा। फिर अलग-अलग स्तर पर सेफ्टी रन होंगे। स्टेशनों का काम भी तेजी से हो रहा है। अगले वर्ष तक हम 17 किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन के संचालन की स्थिति में होंगे। फिलहाल सात किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed