फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now traveling eight kilometers in Indore's Ring Road takes 20 minutes. Bridges at six out of eight int

Indore: इंदौर के रिंग रोड से 20 मिनट में होगा आठ किलोमीटर का सफर, आठ में से पांच चौराहों पर बन रहे ब्रिज

Wed, 26 Jun 2024 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

30 साल पहले इंदौर आगरा हाइवे का ट्रैफिक शहरी हिस्से से होकर जाता था। इसके चलते यहां हादसे होने लगे थे। इस मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कराने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने पूवी रिंग रोड बनाई।
 

विज्ञापन
Indore: Now traveling eight kilometers in Indore's Ring Road takes 20 minutes. Bridges at six out of eight int
रिंग रोड का खजराना ब्रिज शुरू करने की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की एक सड़क का बड़ा हिस्सा जल्दी ही ट्रैफिक सिग्नल फ्री हो जाएगा। 30 साल पहले बने पूर्वी रिंग रोड की लंबाई 10 किलोमीटर है। इस मार्ग पर आठ बड़े जंक्शन हैं। जिन पर ट्रैफिक सिग्नल हैं। इन आठ में से तीन जंक्शनों पर ब्रिज बन चुके हैं, जबकि दो जंक्शन पर ब्रिज तैयार हो रहे हैं। उनके निर्माण के बाद रिंग रोड का आठ किलोमीटर का हिस्सा ट्रैफिक जंक्शन फ्री हो जाएगा। इसके बाद यह सफर 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। अभी यह दूरी तय करने में 25 से 30 मिनट लगते हैं।

विज्ञापन


30 साल पहले मुंबई-आगरा हाइवे का ट्रैफिक इंदौर के शहरी हिस्से से होकर जाता था। इसके चलते यहां हादसे होने लगे थे। इस मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कराने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने पूर्वी रिंग रोड बनाई। लंबे समय तक उसे शुरू नहीं किया गया तो राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन किए। इसके बाद रिंग रोड़ से आवागमन शुरू होने लगा था, लेकिन 30 सालों में रिंग रोड के आसपास बसाहट होने लगी और इस मार्ग पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था। तब रिंग रोड पर ब्रिज बनाने की प्लानिंग शुरू हुई।
विज्ञापन


रिंग रोड पर 10 साल पहले पालदा जंक्शन पर पहला ब्रिज लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। इसके बाद पिपलियाहाना, बंगाली काॅलोनी चौराहे पर ब्रिज बनने से रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हुआ। खजराना ब्रिज का एक हिस्से पर जुलाई माह से ट्रैफिक शुरू होगा। उधर मूसाखेड़ी चौराहे पर भी ब्रिज का निर्माण शुरू हो चुका है। उसका निर्माण दो साल में पूरा होगा। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इन ब्रिजों के निर्माण के बाद मार्ग का बड़ा हिस्सा ट्रैफिक सिग्नल फ्री हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed