फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now there will be relief from traffic jam on Indore bypass, three bridges will be ready within a year

Indore: इंदौर बायपास पर अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, तीन ब्रिज सालभर में होंगे तैयार

Sun, 26 May 2024 07:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 May 2024 07:44 PM IST
सार

दस साल में बायपास के शहरी हिस्से पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पांच सौ करोड़ रुपयेे कर चुका है। पहले 325 करोड़ रुपये में चार लेन बायपास को छह लेन किया गया। इसके बदले ठेकेदार कंपनी को 25 सालों के लिए टोल वसूलने का अनुबंध भी प्राधिकरण ने किया था।

विज्ञापन
Indore: Now there will be relief from traffic jam on Indore bypass, three bridges will be ready within a year
इंदौर बायपास पर तीन जगह ब्रिजों का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 साल पहले देवास से राऊ तक बना बायपास अब ट्रैफिक की राह आसान करेगा। बायपास के आसपास टाउनशिप, माॅल और मैरेज गार्डन बनने के बाद यहां कई बार ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन अब अब बायपास पर तीन ब्रिज बन रहे है, जो ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएंगे। 

विज्ञापन

ब्रिज के नीचे से शहरी ट्रैफिक गुजर जाएगा,जबकि महाराष्ट्र व भोपाल की तरफ जाने वाला ट्रैफिक ब्रिजों से गुजर सकेगा। तीनों ब्रिजों का निर्माण शुरू हो चुका है और सालभर में बनकर तैयार हो जाएंगे। राऊ ब्रिज का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इन ब्रिजों के निर्माण पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 200 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। यह ब्रिज इंदौर के 12 किलोमीटर हिस्से में बन रहे है,क्योकि इस हिस्से में ही बायपास पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव रहता है।

विज्ञापन

 

दस साल में शहरी हिस्से में पांच सौ करोड़ खर्च

दस साल में बायपास के शहरी हिस्से पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पांच सौ करोड़ रुपयेे कर चुका है। पहले 325 करोड़ रुपये में चार लेन बायपास को छह लेन किया गया। इसके बदले ठेकेदार कंपनी को बायपास पर 25 सालों के लिए टोल वसूलने का अनुबंध भी प्राधिकरण ने किया था, हालांकि ठेकेदार कंपनी से प्राधिकरण ने टोल का संचालन वापस ले लिया।कंपनी ने इंदौर में सिर्फ भंवरकुआ चौराहे पर ब्रिज बनाया था, जबकि चार स्थानों पर अंडरपास बनाए गए थे, लेकिन अंडरपास में रोज शाम के समय यातायात बाधित होता हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन


राऊ ब्रिज सबसे पहले बनेगा 

अफसरों ने बताया कि अब बायपास के राऊ, रालामंडल और एमआर-10 जंक्शन पर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। सबसे पहले राऊ बायपास बनकर तैयार होगा। एमआर-10 जंक्शन पर थ्री लेयर ब्रिज तैयार हो रहा है। इसके निर्माण में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।


 

रालामंडल गांव के पास ब्रिज नहीं होने पर लोग डिवाइडर तोड़कर बायपास पार करते थे। इस कारण हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। 12 किलोमीटर हिस्से मेें बायपास की सर्विस रोड बनाने के लिए प्राधिकरण ने नगर निगम को 80 करोड़ रुपये दिए है, हालांकि नगर निगम ने कई हिस्सों में अभी सर्विस रोड नहीं बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed