{"_id":"662b73877242e07d010134d8","slug":"indore-news-young-man-murdered-by-crushing-his-head-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, शरीर पर नहीं थे कपड़े, हाथ-पैर बांधकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, शरीर पर नहीं थे कपड़े, हाथ-पैर बांधकर मारा
Fri, 26 Apr 2024 03:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:20 PM IST
सार
स्कीम नंबर 155 में स्थित आईडीए मल्टी के मैदान में हुई हत्या, पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
इंदौर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना एरोड्रम इलाके में हुई है। यहां पर एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 155 में स्थित आईडीए मल्टी के मैदान की है।
सूचना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और बताया कि यहां पर एक युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला है। युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास लग रही है। अफसरों के मुताबिक युवक के पहले हाथ पैर बांधे गए और फिर उसके सिर को कुचल दिया गया। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं हैं और उसके गले में ओम का लॉकेट पहना हुआ है। सिर किस चीज से कुचला गया अभी यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं।