फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news women security crime case

Indore News: पीएससी की तैयारी कर रही पत्नी को पीटा, बुलेट के लिए दो लाख रुपए दहेज मांगा

Fri, 15 Nov 2024 09:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 15 Nov 2024 09:09 PM IST
सार

Indore News: पत्नी ने घर से निकाले जाने पर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। मां के पास रह रही पत्नी। पति दे रहा मोबाइल पर धमकी। 
 

विज्ञापन
indore news women security crime case
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भंवरकुआ और अन्य इलाकों से महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के दो मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में महिलाओं को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। 
विज्ञापन


मामला 1: रूपाली गौड राजपूत का केस
रूपाली गौड राजपूत पीएससी की तैयारी कर रही है। उसने अपने पति पुरुषोत्तम गौड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शादी 24 अप्रैल 2021 को मूसाखेड़ी निवासी पुरुषोत्तम से हुई थी। रूपाली ने बताया कि शादी के बाद से ही पति छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता था। रूपाली की पढ़ाई को लेकर भी पति को आपत्ति थी। वह चाहता था कि रूपाली अपनी पढ़ाई छोड़कर पैतृक गांव में रहे। इसके चलते दोनों में विवाद होने लगा। करीब डेढ़ साल पहले रूपाली अपने माता-पिता के घर आकर रहने लगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। फरवरी 2024 में उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद मार्च 2024 में पति ने उनसे संपर्क किया और दोनों कुछ महीनों तक साथ रहे। इस दौरान पति ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की और पैसे न मिलने पर रूपाली के साथ मारपीट की। रूपाली ने बताया कि इसके बाद वह अपनी मां के पास लौट आई लेकिन पति ने बार-बार मोबाइल पर धमकी दी और घर आकर झगड़ा किया। तंग आकर रूपाली ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


मामला 2: निकिता पाल का केस
दूसरा मामला निकिता पाल का है, जिन्होंने अपने पति जतिन बैरागी और सास पूनम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। निकिता की शादी 2020 में जतिन से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही पति और सास ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुर की मृत्यु के बाद उनकी तेरहवीं के दौरान भी घर में दहेज को लेकर झगड़ा हुआ। परेशान होकर निकिता अपनी मां के घर आ गईं। इस दौरान जतिन ने निकिता के नाम पर 70 हजार रुपए का समूह लोन ले लिया। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस कार्ड का इस्तेमाल करके सोफा सेट खरीदा, जिसकी किश्तें नहीं चुकाई गईं। लोन वसूली के लिए जब कॉल आने लगे, तो निकिता को मानसिक तनाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई  
दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed