फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Woman Abandons Newborn’s Body in Hospital, Caught on CCTV

Indore News: अस्पताल में नवजात का शव छोड़कर भागी महिला, CCTV में कैद नहीं हुई घटना

Mon, 24 Mar 2025 12:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 24 Mar 2025 12:30 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के एमवाय अस्पताल में सोमवार सुबह एक महिला नवजात शिशु के शव को छोड़कर फरार हो गई। यह घटना अस्पताल के पब्लिक टॉयलेट में हुई, जहां सिक्योरिटी स्टाफ ने शव को देखा।

विज्ञापन
Indore News Woman Abandons Newborn’s Body in Hospital, Caught on CCTV
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सरकारी एमवाय अस्पताल में सोमवार तड़के एक महिला नवजात शिशु के शव को छोड़कर फरार हो गई। इस घटना को इतनी चुपचाप तरीके से अंजाम दिया गया कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला ने अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित इमरजेंसी यूनिट के पास शव को छोड़ा। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब सिक्योरिटी स्टाफ ने अस्पताल के पब्लिक टॉयलेट में नवजात शिशु के शव को देखा। कुछ देर पहले तक वहां ऐसा कुछ नहीं था, जिससे यह साफ हुआ कि शव को हाल ही में वहां छोड़ा गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से की जा रही पहचान
अस्पताल के कुछ लोगों ने बताया कि तड़के एक महिला को टॉयलेट की ओर जाते हुए देखा गया था, लेकिन किसी ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जब सिक्योरिटी स्टाफ को नवजात का शव मिला, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि जिस दिशा से महिला आई थी, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। हालांकि, अन्य जगहों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि महिला की पहचान हो सके और इस घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन


नवजात को बाहर से लाने की आशंका
अस्पताल स्टाफ और पुलिस का मानना है कि नवजात शिशु का जन्म कहीं और हुआ था और महिला उसे बाहर से लाकर अस्पताल में छोड़कर चली गई। एमवाय अस्पताल में अब डिलीवरी नहीं कराई जाती, क्योंकि एमटीएच अस्पताल की नई बड़ी बिल्डिंग बन जाने के बाद वहीं पर सभी प्रसव कराए जाते हैं। ऐसे में यह संभव नहीं है कि बच्चे का जन्म एमवाय अस्पताल में हुआ हो। इस आधार पर पुलिस को शक है कि महिला ने किसी दूसरी जगह पर डिलीवरी के बाद शव को अस्पताल में लाकर ठिकाने लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed