{"_id":"6603aa7e98aa7ead530dc04c","slug":"indore-news-wife-murdered-due-to-doubt-in-character-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चरित्र शंका में पत्नी को 12 चाकू मारे, हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने, मां को देख चीखती रही बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चरित्र शंका में पत्नी को 12 चाकू मारे, हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने, मां को देख चीखती रही बेटियां
Wed, 27 Mar 2024 10:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:41 AM IST
सार
इंदौर में एक होटल कर्मचारी ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बेटियों ने मामा को फोन लगाकर घर बुलाया तब वह बहन को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
आरोपी पति और अस्पताल में पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर चाकू से 12 वार किए। मां की चीखें सुनकर मासूम बेटियों ने पिता को रोकने की कोशिश की लेकिन मां को बचा न सकीं। मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
घटना इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक दीपा वर्मा (36) की उसके पति शैलेन्द्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला की मौत मंगलवार रात लगभग तीन बजे हुई। शैलेन्द्र भाजपा विधायक की फालगुनी होटल में कर्मचारी है। वह रात 11 बजे घर पहुंचा और उसका पत्नी से विवाद हो गया। रात एक बजे के आसपास उसने पत्नी को 12 बार से अधिक बार चाकू मारे। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 13 साल की है और छोटी बेटी छह साल की है। पति ने जब महिला को चाकू मारे तो मां की चीखें सुनकर दोनों बेटियों की नींद खुल गई। दोनों ने मां को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद बेटियों ने अपने मामा धीरज को फोन करके बुलाया तब वह घर पहुंचे। इसके बाद वे बहन को रात तीन बजे एमवाय ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खुद पहुंचा थाने
शेलेन्द्र होटल की तरफ से मिले सर्वेट क्वार्टर में ही रहता है। वह यहां पर माली का काम करता था। इसी क्वार्टर में उसने पत्नी की हत्या की। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं। विवाद के पीछे आपसी कहासुनी बताई जा रही है। शैलेन्द्र रात में थाने पहुंचा और अपने आप को सरेंडर कर दिया। पुलिस शैलेन्द्र से हत्या को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतिका के भाई ने बताया कि शैलेन्द्र पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। इसी बात पर दोनों के बीच में विवाद होते थे।