{"_id":"6828adbccb5ee0af720c6f26","slug":"indore-news-weather-update-heat-humidity-and-rain-alert-may-forecast-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दिनभर गर्मी रात में बारिश, उमस से मिली राहत, कल से फिर बढ़ेगी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दिनभर गर्मी रात में बारिश, उमस से मिली राहत, कल से फिर बढ़ेगी आफत
Sat, 17 May 2025 10:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 17 May 2025 10:41 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में पिछले तापमान 36 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और साथ ही भारी उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। आज दिनभर गर्मी रही और रात में फिर बारिश हुई।
विज्ञापन
धूप और उमस से लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में इन दिनों पारा उछल रहा है। इसके साथ ही वातावरण में अत्यधिक नमी होने के कारण शहरवासी काफी परेशान हैं। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पारा 1.3 डिग्री उछला और 38.2 पर आ गया, वहीं रात का पारा 0.8 डिग्री उछलकर 25.2 पर आ गया। शनिवार सुबह से ही तेज धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली देखने को मिली। रात में 9.30 बजे से बारिश शुरू हो गई और कई क्षेत्रों में एक घंटे तक पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।
दिन में गर्मी, शाम को हल्की राहत
इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तापमान 27.4 डिग्री था, जो दोपहर तक 36.9 डिग्री तक पहुंच गया। शाम 5:30 बजे यह 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन उमस लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी दी थी, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली। वहीं, गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार रात को मामूली गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ लाइन की सक्रियता देखी जा रही है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बारिश के साथ-साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा। इंदौर में भी आज तेज हवा और बारिश के रूप में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मई में अब तक 5 इंच बारिश, फिर भी उमस जारी
गौरतलब है कि इंदौर में मई महीने में कभी-कभी पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा है। 31 मई 1994 को यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वर्ष 2023 में पूरे मई माह में मात्र 3 इंच बारिश हुई थी, जबकि इस बार आधा महीना बीतते-बीतते ही 5 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन अब वातावरण में फिर से उमस बढ़ने लगी है, जिससे लोग फिर परेशान होने लगे हैं। मौसम का यह बदला मिजाज आने वाले दिनों में और भी असर दिखा सकता है।