फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-weather-alert-rain-temperature-rise-forecast-update

Indore News: मौसम ने बदला मिजाज! तेज आंधी-बारिश के बाद फिर चढ़ा पारा, जानिए कब तक राहत

Sat, 10 May 2025 11:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 10 May 2025 11:46 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में पिछले दिनों तेज आंधी और बारिश से तापमान में आई गिरावट अब खत्म होती नजर आ रही है। एक बार फिर गर्मी ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
indore-news-weather-alert-rain-temperature-rise-forecast-update
धूप से बचने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में इस सप्ताह तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट के बाद अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दो दिन पहले जहां दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं अब उसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटों में दिन का तापमान 4 डिग्री और रात का तापमान 1 डिग्री तक बढ़ा है। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही बीच-बीच में बादल भी छाए दिखाई दिए। मौसम विभाग ने दिन में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन


शुक्रवार को हल्की बारिश, मई में अब तक 125.1 मिमी बारिश
शुक्रवार को इंदौर के कुछ हिस्सों में मामूली बारिश हुई। इसके साथ ही मई माह में अब तक कुल 125.1 मिमी (करीब सवा चार इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को दिन का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 9 डिग्री कम था। शुक्रवार को यह तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान भी 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 मई को था सबसे अधिक तापमान, अब धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी
इंदौर में मई की शुरुआत में गर्मी ने अपने चरम पर पहुंचते हुए 1 मई को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस छू लिया था। उसके बाद आई तेज आंधी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई। हालांकि, अब मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है और तापमान में क्रमिक वृद्धि हो रही है। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर रहा है।

13 मई तक बारिश और गरज-चमक की संभावना: मौसम विभाग
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में दो सक्रिय वेदर सिस्टम की वजह से प्रदेश का मौसम बदल गया है। इंदौर में अगले दो दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। पूरे प्रदेश में 13 मई तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed