फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Water crisis worsens in Indore, people take to the streets, collecting water even at night.

Indore News: इंदौर में पानी को लेकर बिगड़े हालात, सड़कों पर उतरे लोग, रात में भी कर रहे पानी की जुगाड़

Sun, 24 May 2026 12:27 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 24 May 2026 12:27 PM IST
सार

इंदौर में जलसंकट ने अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर ला दिया है। कई इलाकों में पानी की किल्लत से परेशान रहवासियों ने चक्काजाम कर नाराजगी जताई। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को रात में भी पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Indore News: Water crisis worsens in Indore, people take to the streets, collecting water even at night.
रात में टंकी पर पानी भरने वालों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पानी को लेकर लगातार हालत गंभीर होते जा रहे हैं। जलसंकट के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों का गुस्सा अब नगर निगम पर निकल रहा है। रविवार को शहर के स्थानों पर पानी को लेकर चक्काजाम और प्रदर्शन हुए और रहवासियों ने अपना गुस्सा जताया। पालदा क्षेत्र में रविवार सुबह कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के साथ लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। अचानक लोग उग्र हो गए और उन्होंने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। चक्काजाम को समाप्त करने के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन रहवासियों का कहना था कि घरों में पानी नहीं है। हमारी बातें नहीं सुनी जा रही हैं। तभी हमें प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा।

विज्ञापन

इसके अलावा सुखलिया ग्राम में भी लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सुबह पार्षद राजू भदौरिया के साथ वार्ड के रहवासी पानी की टंकी पर पहुंचे। लोगों ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। रहवासियों का कहना था कि नलों में पानी नहीं आ रहा है और जनप्रतिनिधि टैंकर भी नहीं पहुंचा रहे हैं। जो नेता निजी टैंकरों से पानी बांट रहे हैं, उन्हें भी टंकियों से पानी नहीं भरने दिया जा रहा है। हमें इस्तेमाल का तो दूर, पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

Indore News: Water crisis worsens in Indore, people take to the streets, collecting water even at night.
सुखलिया ग्राम में भी लोगों ने चक्काजाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

रात 11 बजे टंकी पर पानी भरने वालों की कतार

जलसंकट के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग रात को भी पानी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। इंदौर के सुखलिया ग्राम क्षेत्र की पानी की टंकी से पानी भरने के लिए लोगों ने केन की कतार लगा रखी थी। यहां रात एक बजे तक लोग पानी भरने आ रहे हैं। रहवासी रमेश चौहान ने बताया कि वे दिन में नौकरी करने जाते हैं। परिवार की महिलाएं घर से दूर टंकी तक पानी भरने नहीं आ सकती हैं। इस कारण वे नौकरी से आने के बाद रात को पानी भरने आते हैं। गाड़ी में केन भरकर घर ले जाना उनकी दिनचर्या में शामिल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed