{"_id":"687242c5f95de5db710eeef8","slug":"indore-news-union-minister-bhupendra-yadav-said-decreasing-forests-increasing-temperature-of-earth-crisis-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- घटते जंगल, धरती का बढ़ता तापमान सबसे बड़ा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- घटते जंगल, धरती का बढ़ता तापमान सबसे बड़ा संकट
Sat, 12 Jul 2025 04:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:41 PM IST
सार
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रेवती रेंज को हम आध्यात्मिक टेकरी बनाएंगे। यहां मेडिटेशन सेंटर बनेगा। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना शिव का मंदिर बनाने के समान है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पौधारोपण किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर पिछले साल 12 लाख पौधे रोप कर विश्व कीर्तिमान बनाया गया था। उसकी वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को 50 हजार से ज्यादा पौधे रोपे गए। एक बगिया मां के नाम कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि धरती पर तीन बड़े संकट है।
विज्ञापन
धरती का तापमान बढ़ना। पेस्टीसाइड का ज्यादा उपयोग और घटते जंगल है। इंदौर जागरुक शहर है। लोगों ने हरियाली का अभियान हाथ में लिया है। टेकरी को सालभर में हरा कर दिया। इंदौर का यह संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। इस मौके पर मंत्री यादव ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मानसून की बेरुखी, जुलाई में भी पड़ रही गर्मी, सावन के सेरों का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन
पेड़ लगाना शिव मंदिर बनाने के समान
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रेवती रेंज को हम आध्यात्मिक टेकरी बनाएंगे। यहां मेडिटेशन सेंटर बनेगा। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना शिव का मंदिर बनाने के समान है। शिव की तरह पेड़ भी जहर (कार्बनडाई आक्साइड) लेते है और हमें अमृत (ऑक्सीजन) देते है।
ये भी पढ़ें: जेल से बाहर आया आसाराम, अस्पताल में चेकअप के दौरान उमड़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट
इंदौर संकल्प पूरा करता है
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी संकल्प लेते है। इंदौर उसे पूरा करता है। पहले इंदौर सबसे साफ शहर बना और अब हरियाली का अलख जगा रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि हम इंदौर का ग्रीन बेल्ट बढ़ाएंगे। इंदौर हरियाली में भी नंबर वन बनेगा।
