फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-two-youths-drown-in-picnic-ponds-betma-muhadi-waterfall

Indore News: पिकनिक मनाने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत, डूबने से खत्म हो गई खुशियों की छुट्टी

Mon, 12 May 2025 06:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 12 May 2025 06:11 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में रविवार का दिन दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला बन गया, जब पिकनिक मनाने गए एक ठेकेदार और एक युवक की अलग-अलग जगहों पर डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
indore-news-two-youths-drown-in-picnic-ponds-betma-muhadi-waterfall
तेहनून - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र के मोना ग्राम में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 30 वर्षीय ठेकेदार तेहनून पिता नवाब खान की फार्महाउस में बने तालाब में डूबने से मौत हो गई। टाटपट्टी बाखल निवासी तेहनून अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के दौरान वह तालाब में नहाने उतरा और तभी यह हादसा हुआ। बताया गया कि शाम करीब 6 बजे तेहनून ने तालाब में डुबकी लगाई, लेकिन काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया।

विज्ञापन


CPR देने के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच पाया
तेहनून के साथ मौजूद लोगों ने उसे ढूंढकर तालाब से बाहर निकाला और मौके पर ही उसे CPR देने की कोशिश की गई। हालत गंभीर देख उसे तत्काल अन्नपूर्णा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल यूनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के सदस्यों ने बताया कि तेहनून को तैरना अच्छी तरह आता था, फिर भी वह कैसे डूब गया, यह रहस्य बना हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि संभवतः उसे पानी में कोई गंभीर चोट लगी होगी या फिर किसी अन्य स्वास्थ्य कारण से उसकी मौत हुई हो।
विज्ञापन


मामला दर्ज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। हादसे के वक्त तेहनून का पूरा परिवार फार्महाउस पर मौजूद था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। तेहनून पेशे से ठेकेदार था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना: मुहाड़ी फाल में भी युवक की डूबने से मौत
रविवार को ही इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के मुहाड़ी फाल में भी डूबने से एक युवक की जान चली गई। गौरीनगर निवासी 22 वर्षीय पवन श्रीवास्तव अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। पवन गहरे पानी में नहाने उतरा और कुछ देर बाद डूबने लगा। उसने दोस्तों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक वह गहराई में चला गया। दोस्तों ने ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और सोमवार को पवन का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed