फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news two year old child dies after drowning in water filled pit in aerodrum area

Indore News: खेलते-खेलते गड्ढे में डूबा मासूम, मां की आंखों के सामने टूटा सपना

Fri, 05 Sep 2025 07:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 05 Sep 2025 07:03 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के एरोड्रम इलाके में दो साल के मासूम आर्यन की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। पिता धार गए हुए थे और मां झोपड़ी में काम कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
indore news two year old child dies after drowning in water filled pit in aerodrum area
आर्यन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

एरोड्रम इलाके में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। चौकीदारी करने वाले गोलू का दो वर्षीय बेटा आर्यन पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय पिता धार गए हुए थे और मां झोपड़ी में काम कर रही थी। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: सोयाबीन से किसानों का मोह भंग, देश में बुवाई घट रही, विदेशों से तेल का आयात बढ़ा
विज्ञापन


खाली प्लॉट में भरा बारिश का पानी
पुलिस के अनुसार हादसा नरीमन प्वाइंट इलाके में शाम करीब 5 बजे हुआ। बारिश थमने के बाद बच्चा खेलते-खेलते झोपड़ी से बाहर आ गया। उसकी मां लक्ष्मी झोपड़ी में काम कर रही थी। कुछ देर बाद जब बच्चा नजर नहीं आया, तो उसने तलाश शुरू की। नजदीकी खाली प्लॉट में पानी से भरे गड्ढे में बच्चे को देखा गया। तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 फीट गहरे गड्ढे में मिला मासूम
आर्यन जिस गड्ढे में गिरा, वह करीब 8 फीट गहरा है। इसे मकान निर्माण के दौरान खोदा गया था और बारिश का पानी उसमें भर गया था। पुलिस अब मकान मालिक और निर्माण कार्य की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में आज घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा।


पिता थे धार में
हादसे के समय आर्यन के पिता गोलू अपने दोस्त घनश्याम के साथ धार गए थे, जहां उन्हें बाइक की सर्विस कराना थी। वापसी के दौरान उन्हें साथी दीपक ने फोन कर घटना की जानकारी दी। गोलू मूल रूप से धार जिले के इमलीपुरा गांव का रहने वाला है और करीब छह महीने पहले नरीमन प्वाइंट पर चौकीदारी करने के लिए परिवार सहित इंदौर आया था।

बहन थी पड़ोसी के घर
आर्यन अक्सर अपनी सात साल की बहन के साथ खेलता था। लेकिन गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद बहन पड़ोसी घनश्याम के घर खेलने चली गई थी। परिजनों का अनुमान है कि अकेले खेलते-खेलते आर्यन गड्ढे के पास पहुंच गया और झांकते या फिसलने की वजह से हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed