फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news two person died crime story

Indore News: ब्रिज के नीचे मिले दो शव, डंडों से पीटा फिर दौड़ाकर मार डाला, रिश्तेदारों पर शक

Sat, 04 May 2024 09:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 May 2024 09:41 PM IST
सार

इंदौर में दो शव मिलने से सनसनी, पुलिस परिजन की तलाश कर रही। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
indore news two person died crime story
INDORE - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

नेमावर रोड ब्रिज के नीचे तेजाजी नगर इलाके के एक खेत में दो शव मिले हैं। शुक्रवार को शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दोनों शवों पर पिटाई के निशान मिले हैं दोनों पर ही कपड़े भी नहीं थे। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि किसी ने उन्हें डंडों से पीटा है इसके बाद दौड़ाकर मार डाला है। आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल के अनुसार एक शव की पहचान हरिराम करोड़े निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। वह मंडलेश्वर का रहने वाला था। वहीं दूसरा युवक महू के पास का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


राहगीरों ने दी जानकारी
तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि थाने पर राहगीरों से जानकारी मिली थी कि ब्रिज के पास दो लोगों के शव पड़े हैं। सुबह करीब 10 बजे जानकारी मिलते ही थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। दोनों की उम्र लगभग 50 और 40 वर्ष है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय में भेजा है। परिजन की जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन


पुलिस को रिश्तेदारों पर शक
पुलिस ने एक शख्स की शिनाख्त की है जिसकी पत्नी और इंदौर में रहने वाले साढ़ू से पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरे मृत शख्स की शनिवार रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। यही नहीं, इन दो शवों से जुड़ी छानबीन में पता चला है कि एक तीसरा शख्स भी है, जो लापता है। पुलिस अब उसकी तलाश रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत हरिराम किराड़े निवासी सांघी-खंडवा की पत्नी और साढ़ू के बयान लिए जा रहे हैं। पता चला है कि हरि की पत्नी इंदौर में तीन दिन से साढ़ू के घर रुकी हुई थी। बावजूद, वह हरि से मिलने तक नहीं आई। साढ़ू की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और वह पेशे से कुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed