फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Two children drowned while bathing in the water collected in the mine in Indore, four friends had

Indore News: इंदौर में खदान में जमा पानी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, चार दोस्त गए थे

Thu, 28 Aug 2025 08:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Aug 2025 08:19 PM IST
सार

नहाने गए चारों बच्चे समीप की ही बस्ती में रहते थे। चार में से दो को तैराना आता था, लेकिन शिवराज और प्रिंस को तैरना नहीं आता था। पहले वे किनारे पर ही नहा रहे थे, लेकिन बाद में वे गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन
Indore News: Two children drowned while bathing in the water collected in the mine in Indore, four friends had
नहा रहे दो बच्चे डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रेवती रेंज क्षेत्र में बारिश के दौरान एक खदान में पानी भर गया था। उसमें गुरुवार को चार नाबालिग दोस्त नहाने गए थे। खदान में पानी गहरा था। दो बच्चों को ठीक से तैरना नहीं आता था। दो बच्चे तो बाहर निकल गए, लेकिन दो पानी से भरी खदान में डूब गए। घटना के बाद बाणगंगा थाने के पुलिसकर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन खदान में डूबे बच्चों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन

 

घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। चार दोस्त एक साथ बारिश में नहाने गए थे, लेकिन 14 वर्षीय शिवराज तंवर और प्रिंस दीवाना पानी से बाहर नहीं निकले। उनके दोस्तों ने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। मौके पर बचाव दल पहुंचे और दोनों बच्चों को खोजा, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

 

अब सुबह अमला फिर दोनों को खोजेगा। नहाने गए चारों बच्चे समीप की ही बस्ती में रहते थे। चार में से दो को तैराना आता था, लेकिन शिवराज और प्रिंस को तैरना नहीं आता था। पहले वे किनारे पर ही नहा रहे थे, लेकिन बाद में वे गहरे पानी में चले गए। कुछ देर तक वे निकले नहीं तो उनके  दोस्त भाग कर बस्ती पहुंचे और घटना बताई। दोनो लापत बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed