फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Two children drown in pit while playing near township in Banganga

Indore News: खेलते खेलते डूब गए मासूम, जिसने भी देखा रो पड़ा

Tue, 05 Aug 2025 10:13 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 05 Aug 2025 10:13 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में स्थित एक टाउनशिप के पास दो मासूम बच्चे खेत में बने गहरे गड्ढे में डूब गए। पास ही नाला होने से यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए। 

विज्ञापन
Indore news: Two children drown in pit while playing near township in Banganga
प्रतिकात्मक फोटो - AI - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित एक टाउनशिप में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कालिंदी गोल्ड सिटी के पास खेत में बने एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास ही एक नाला भी स्थित है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरे और डूब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore Rain Update: जुलाई में देवी अहिल्या की नगरी में उम्मीद से कम हुई बारिश, अब अगस्त से आस; जानें हाल
विज्ञापन


टीआई ने दी जानकारी, गड्ढे के पास खेल रहे थे बच्चे
बाणगंगा थाने के टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार, यह हादसा कालिंदी गोल्ड टाउनशिप से आगे खेत के पास बने एक गहरे गड्ढे में हुआ। सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर दिव्यांशु (11 वर्ष), पुत्र जितेंद्र भदौरिया और कुलदीप (12 वर्ष), पुत्र अनिल दोनों निवासी कालिदी गोल्ड सिटी के डूबने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथी बच्चे ने दी घटना की सूचना
टीआई गुर्जर ने बताया कि घटना के वक्त दोनों बच्चे अपने एक अन्य साथी के साथ खेल रहे थे। जब यह हादसा हुआ, तो तीसरे बच्चे ने तत्काल अपने परिजनों और आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच जारी
पुलिस ने शवों को अरविंदो अस्पताल भिजवा दिया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। टीआई गुर्जर के अनुसार, घटनास्थल पर स्थित गहरा गड्ढा और पास का नाला इस तरह की दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed