फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-travel-agents-ban-turkiye-azerbaijan-bookings-due-to-pakistan-support**

Indore News: भारत में बैन हुए तुर्किये-अजरबैजान टूर, पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ेगा भारी

Sun, 11 May 2025 08:38 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 11 May 2025 08:38 AM IST
सार

Indore News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तुर्किये और अजरबैजान की बुकिंग बंद कर दी है। पाकिस्तान को समर्थन देने के चलते देशभर में 3,500 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स ने इनके टूर पैकेज को प्रमोट करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
indore-news-travel-agents-ban-turkiye-azerbaijan-bookings-due-to-pakistan-support**
तुर्की और अजरबेजान में भारतीय पर्यटक नहीं जाएंगे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन ने तुर्किये और अजरबैजान की ट्रैवल बुकिंग तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि देशभर के 3,500 से अधिक सदस्य ट्रैवल एजेंट्स ने इन दोनों देशों की बुकिंग और प्रमोशन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सरकार को पत्र लिखकर मांग की गई है कि तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ कड़ी एडवाइजरी जारी की जाए। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि इन दोनों देशों ने भारत-पाक संघर्ष की स्थिति में खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है।
विज्ञापन


Indore News: मोबाइल फटने से बच्ची की मौत, चार्जिंग पर लगाकर चला रही थी, पूरा गांव सदमे में
विज्ञापन


मप्र के 250 ट्रैवल एजेंट्स ने बुकिंग पर लगाई रोक
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन किया है, जिससे नाराज होकर दोनों देशों की बुकिंग और प्रमोशन पूरी तरह से रोक दिए गए हैं। इन सेक्टर्स के लिए आने वाले पर्यटकों को भी बुकिंग न कराने की सलाह दी जा रही है। इंदौर के ट्रैवल एजेंट प्रदीप काले ने बताया कि इस समय तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा का सर्वश्रेष्ठ समय होता है, इसलिए लगभग 1 से डेढ़ महीने पहले ही बड़ी संख्या में बुकिंग हो चुकी थीं। लेकिन अब इन देशों के पाकिस्तान को समर्थन देने के बाद पर्यटक अपने टूर कैंसिल कर अन्य डेस्टिनेशनों की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्किये और अजरबैजान को बड़ा आर्थिक नुकसान
जादौन के अनुसार, एसोसिएशन के देशभर में 3,500 से ज्यादा सदस्य हैं, जिनमें से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 250 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स ने इन देशों की बुकिंग रोक दी है। 2024 में भारत से करीब 2.75 लाख लोग तुर्किये और 2.50 लाख से ज्यादा अजरबैजान गए थे। तुर्किये के लिए प्रति व्यक्ति औसत पैकेज 1 से 1.5 लाख रुपये और अजरबैजान के लिए 80 हजार से 1.25 लाख रुपये तक का होता है। इससे तुर्किये को लगभग 2,750 करोड़ रुपये और अजरबैजान को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का टूरिज्म से फायदा हुआ था, जो अब पूरी तरह प्रभावित होगा।



जॉर्जिया बना नया विकल्प
तुर्किये और अजरबैजान की जगह अब भारतीय पर्यटक जॉर्जिया को नया विकल्प बना रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार जॉर्जिया, थाइलैंड, यूरोप और वियतनाम की बुकिंग में तेजी आई है। जॉर्जिया यूरोप की सीमा पर स्थित है और वहां अटलांटा इतिहास केंद्र, फॉक्स थिएटर, फोर्सिथ पार्क जैसी कई पर्यटक स्थल हैं। ईज माई ट्रिप के निशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ट्रैवल एक शक्तिशाली टूल है और इसका उपयोग केवल उन देशों के लिए होना चाहिए जो हमारे साथ खड़े हों। इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स और ट्रैवोमिंट जैसी ऑनलाइन कंपनियों ने भी इन दोनों देशों की बुकिंग सस्पेंड कर दी है और मौजूदा बुकिंग पर कोई कैंसिलेशन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ट्रैवोमिंट के सीईओ आलोक के सिंह ने कहा कि आपातकाल की स्थिति में फ्लाइट बुकिंग की सुविधा बनी रहेगी, लेकिन सामान्य ट्रैवल पैकेज अब उपलब्ध नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed