{"_id":"68cad4b4e2a1652c6e044379","slug":"indore-news-traffic-police-dancing-cop-ranjit-singh-radhika-singh-viral-video-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, अनोखे अंदाज में ट्रैफिक नियंत्रित कर हुए थे वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, अनोखे अंदाज में ट्रैफिक नियंत्रित कर हुए थे वायरल
Wed, 17 Sep 2025 09:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:28 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के प्रसिद्ध ट्रैफिक हवलदार रंजीत सिंह पर राधिका सिंह नामक एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजीत ने कहा है कि युवती ने लोकप्रियता पाने के लिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
राधिका और रंजीत
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के मशहूर ट्रैफिक हवलदार रंजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। राधिका सिंह नामक एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो जारी कर उन पर दोस्ती के लिए दबाव बनाने और अनुचित प्रस्ताव देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, रंजीत सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे प्रसिद्धि पाने का एक हथकंडा बताया है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: 'मुस्लिम बन जा, वरना तेजाब फेंक दूंगा', गरबा सीखने जा रही छात्रा को धमकाया
युवती ने वीडियो में क्या आरोप लगाए?
राधिका सिंह नाम की युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि इंदौर के प्रसिद्ध ट्रैफिक सिपाही रंजीत सिंह ने उन्हें दोस्ती करने के लिए संदेश भेजे। युवती के अनुसार, रंजीत ने उन्हें इंदौर आने का न्योता दिया और यहां तक कि फ्लाइट का टिकट कराने और शहर में ठहरने की व्यवस्था करने की भी पेशकश की। राधिका ने कहा कि उन्हें रंजीत का यह व्यवहार अनुचित लगा और उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
रंजीत सिंह का पलटवार: प्रसिद्धि पाने की कोशिश
इन आरोपों पर ट्रैफिक हवलदार रंजीत सिंह ने भी अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि यह बातचीत कई महीने पुरानी है और युवती अब मशहूर होने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। रंजीत ने दावा किया कि वास्तव में युवती ने ही उनके साथ वीडियो बनाने की इच्छा जाहिर की थी और इसके लिए इंदौर आने की बात कही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवती ने अपनी तरफ से चैट के कुछ हिस्से डिलीट कर दिए हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने न आ सके। रंजीत ने इसे अपने खिलाफ एक साजिश करार दिया है।
नहीं दर्ज हुई कोई आधिकारिक शिकायत
इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो जारी है, लेकिन अभी तक किसी ने भी पुलिस में आधिकारिक तौर पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल यह मामला केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है।