{"_id":"67d6b5141e14568fd9050c6a","slug":"indore-news-traditional-ger-procession-on-rangpanchami-to-feature-barsana-s-famous-lathmar-holi-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इस साल नहीं निकलेगी रसिया कॉर्नर की गेर, देखिए बाकी गेर की कैसी हैं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इस साल नहीं निकलेगी रसिया कॉर्नर की गेर, देखिए बाकी गेर की कैसी हैं तैयारियां
Sun, 16 Mar 2025 04:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 16 Mar 2025 04:55 PM IST
सार
Indore News: रंगपंचमी के पारंपरिक गेर आयोजन में बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की झलक देखने को मिलेगी, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। वहीं, रसिया कॉर्नर की गेर इस वर्ष स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
पिछले साल की गेर में सीएम मोहन यादव भी पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
रंगपंचमी के अवसर पर 19 मार्च को शहर में पारंपरिक गेर का भव्य आयोजन किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र में निकलने वाली गेर टोरी कॉर्नर चौराहे से शुरू होकर राजवाड़ा पहुंचेगी और फिर अपने निर्धारित स्थान पर वापस लौटेगी। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, इस बार ओल्ड राजमोहल्ला से निकलने वाली रसिया कॉर्नर की गेर का आयोजन नहीं किया जाएगा। समिति के पंडित राजपाल जोशी ने बताया कि इस गेर का यह 52वां वर्ष होता, लेकिन समिति के प्रमुख संरक्षक पंडित क्रांति सागर जोशी के हाल ही में निधन के चलते इस बार गेर को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष इस गेर को और भी भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि इसकी विशेष पहचान कायम रह सके।
हर साल भव्य होती जा रही इंदौर की गेर
मॉरल क्लब भी इस बार अपनी गेर में नए अंदाज को पेश करने की तैयारी कर रहा है। क्लब के प्रतिनिधि अभिमन्यु मिश्रा ने बताया कि पारंपरिक गेर को लेकर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। गेर हर साल भव्य होती जा रही है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, जिससे गेर का नजारा और भी भव्य व रंगीन दिखाई देगा। मॉरल क्लब की इस गेर में दर्शकों को एक नया और अलग अनुभव मिलेगा, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली इन पारंपरिक गेरों को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। लोग इन गेरों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनकर रहेगा।
गेर में बरसाना की लट्ठमार होली का दृश्य
संगम कॉर्नर चल समारोह समिति ने अपनी गेर की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस आयोजन में कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को आमंत्रित किया गया है ताकि गेर में अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभा सकें। इस बार की गेर में विशेष रूप से बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की झलक देखने को मिलेगी, जो कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएगी। इसके अलावा, इस बार गेर में मिसाइलों से रंग उड़ाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे रंगों की बौछार का एक अनूठा और मनोरम दृश्य उपस्थित लोगों को देखने को मिलेगा।