फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news three suicide cases reported in one day

Indore News: एक ही दिन में तीन युवकों की रहस्यमयी मौत, पुलिस भी हैरान

Tue, 12 Aug 2025 02:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Aug 2025 02:43 PM IST
सार

Indore News: तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों ही मामलों में युवक घर पर अकेले थे और किसी ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
indore news three suicide cases reported in one day
फाइल फोटो - फोटो : freepik

विस्तार

शहर में सोमवार को आत्महत्या के तीन अलग-अलग मामले सामने आए। तीनों घटनाओं में मृतक घर पर अकेले थे और किसी ने भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। तीनों ही मामलों में पुलिस को सुसाइड का अभी कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: रिटायर्ड जस्टिस के घर 4 मिनट में 5 लाख की सनसनीखेज चोरी, सोता रहा बेटा
विज्ञापन


पहला मामला – परदेशीपुरा थाना क्षेत्र
नंदानगर निवासी सूरज (35) पुत्र प्रकाश जादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात करीब 9 बजे पिता जब ऑटो पार्ट्स की दुकान से लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर सूरज फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और बड़े भाई दीपक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के अनुसार सूरज सिलाई का काम करता था और अविवाहित था। उसने कभी तनाव या कर्ज की बात नहीं की थी। घटना के समय मां रिश्तेदारी में गई हुई थीं। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


दूसरा मामला – राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र
बुद्ध नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले सुरेश (35) पुत्र मधुकर राव पाटिल ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। वह किसी निजी संस्था में कार्यरत था और घटना के समय घर पर अकेला था। सुरेश का एक भाई अलग रहता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

तीसरा मामला – शीलनाथ कैंप, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र
यहां 18 वर्षीय गोलू शाक्यवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उसकी मां बाजार गई हुई थी। लौटकर आने पर उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। गोलू रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। उसका एक भाई गुजरात में नौकरी करता है, जबकि अन्य भाई-बहन भिंड जिले के गांव में रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed