फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Three priests burnt during Bhasmarti discharged from hospital, treatment of seven continues

Indore News:भस्मारती के दौरान झुलसे तीन पुजारियों की अस्पताल से छुट्टी, सात का इलाज जारी

Sun, 31 Mar 2024 06:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 31 Mar 2024 06:13 PM IST
सार

होली के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्माआरती के दौरान भभकी आग की चपेट में गर्भगृह में खड़े कुछ पुजारी आ गए थे। फेंकी गए रंग में कपूर मिला हुआ था। रंग पुजारियों के शरीर पर चिपके हुए थे, इसलिए आग लगने पर उनके शरीर भी झुलस गए थे।

विज्ञापन
Indore News: Three priests burnt during Bhasmarti discharged from hospital, treatment of seven continues
पुजारियों से मुख्यमंत्री ने भी कर चुके है मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल मंदिर में भस्माआरती के दौरान लगी आग में झुलसे 12 पुजारी और सेवक पांच दिन से इंदौर के अस्पताल में भर्ती थे। अब उनकी हालत धीरे-धीरे ठीक होने लगी है। 12 में से तीन पुजारियों की अरबिंदो अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

विज्ञापन


सात पुजारियों व सेवकों का इलाज अभी भी अस्पताल की बर्न यूनिट में जारी है। इनमें दो पुजारी तीस से चालीस प्रतिशत तक झुलसे है। उन्हें डायबिटीज भी हैै,इसलिए उनका ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन

होली के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्माआरती के दौरान भभकी आग की चपेट में गर्भगृह में खड़े कुछ पुजारी आ गए थे। फेंकी गए रंग में कपूर मिला हुुआ था। रंग पुजारियों के शरीर पर चिपके हुए थे, इसलिए आग लगने पर उनके शरीर भी झुलस गए थे। पुजारियों को पहले उज्जैन के जिला अस्पताल ले जाया गया था, फिर उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में रैफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन तीन पुजारियों को अस्पताल से छुट्टी की गई। वे दस-पंद्रह प्रतिशत झुलसे थे। उपचार के बाद उनकी छुट्टी हो गई है,जबकि सात पुजारियों के शरीर ज्यादा जले हैै। चिंतामण और सत्यनारायण को डायबीटिज है, इसलिए उनके घाव जल्दी नहीं भर पा रहे है।



दोनो पुजारियों का ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है,ताकि उन्हें घाव न हो। एक पुजारी के हाथ, पैर और गला जला है। उसे उपचार के दौरान अाक्सीजन भी लगाई जा रही है। आपको बता दे कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती पुजारियों को देखने मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आ चुकी है। उधर मंदिर में हुए हादसे की जांच रिपोर्ट भी अा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed