फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The match between Australia and New Zealand will be held today at Holkar Stadium in Indore.

Indore News: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज होगा ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टीम के बीच मैच

Tue, 30 Sep 2025 11:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 30 Sep 2025 11:39 PM IST
सार

19 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में ज्यादा उत्साह है,क्योकि भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। एमपीसीए की सुरक्षा व्यवस्था स्टेडियम में है, लेकिन 300 से ज्यादा पुलिस जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Indore News: The match between Australia and New Zealand will be held today at Holkar Stadium in Indore.
होलकर स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में बुधवार से आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के मैच हो रहे हैं। 28 साल बाद इंदौर महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में मुकाबला होगा। इसके लिए स्टेडियम के भीतर और बाहर तैयारियां पूरी कर ली गई है। दो दिन पहले दोनों टीमें इंदौर आ चुकी थी और स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी। बुधवार को हल्की बारिश के आसार भी है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर में जमीन के नामांतरण के लिए बाबू ने मांगे 50 हजार, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें इंदौर में अपने मैच खेलेंगी। ये मैच1 से 25 अक्टूबर तक चलेंगे। इंदौर में होने वाले मैच में पहला मैच 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। दूसरा मैच 6 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच और तीसरा मैच 19 अक्टूबर को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौथा मैच 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच और पांचवां मैच 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच होगा। 19 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में ज्यादा उत्साह है,क्योकि भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। एमपीसीए की सुरक्षा व्यवस्था स्टेडियम में है, लेकिन 300 से ज्यादा पुलिस जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। मैच का लुत्फ क्रिकेटप्रेमी उठा सके, इसके लिए 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक रियायती मूल्यों पर टिकट की कीमत रखी गई है,हालांकि बुधवार को होने वाले मैच के लिए ज्यादा टिकट नहीं बिके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed