फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Tai said- Even though I won eight times, I was the ruling party's MP twice, now the workers are l

Indore News: ताई ने कहा-आठ बार भले ही मैं जीती,लेकिन सत्ता की सांसद दो बार रही, अब कार्यकर्ता भाग्यवान है

Thu, 22 Aug 2024 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Aug 2024 07:29 PM IST
सार

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि संगठन का कोई भी अभियान हो। इंदौर से हमेशा सर्वश्रेष्ठ देने की अपेक्षा रहती हैै। इंदौर ने पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे पूरा कर इंदौर भाजपा एक इतिहास बनाएगी।

विज्ञापन
Indore News: Tai said- Even though I won eight times, I was the ruling party's MP twice, now the workers are l
भाजपा सदस्यता अभियान इंदौर मेें शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा नेे गुरुवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। रविंद्र नाट्यगृह में आयोजित प्रक्षिशण शिविर में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैं आठ बार चुनाव जीती, लेकिन सत्ता की सांसद दो बार रही। 13 दिन और 13 महीने की सरकार भी मैने देखी, लेकिन अब कार्यकर्ता भाग्यवान हैै। उनके कारण पार्टी ने विस्तार किया है, लेेकिन राह आसान नहीं है। पार्टी को हमें और मजबूत करना है।

विज्ञापन


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कई बार लोगों के मन मेें विचार होता है कि वे भाजपा के लिए काम करे, लेकिन हम उन तक पहुंच नहीं पाते है। सदस्यता अभियान के लिए हर कार्यकर्ता को घर-घर जाकर संपर्क करना होगा।

विज्ञापन

 

भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि इंदौर मेें संगठन मजबूत है। जो दूसरे जिलों के लिए मिसाल बनता है। भाजपा की सदस्यता भी यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा होगी। अभियान के प्रदेेश टोली प्रभारी जीतू जिराती ने कहा कि सदस्यता अभियान दो चरणों में होगा। 1 से 25 सितंबर तक सामान्य सदस्यता अभियान चलेगा,जबकि 1 से 25 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि संगठन का कोई भी अभियान हो। इंदौर से हमेशा सर्वश्रेष्ठ देने की अपेक्षा रहती हैै। इंदौर ने पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे पूरा कर इंदौर भाजपा एक इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमें उन बूथों पर ज्यादा ध्यान देना है, जहां भाजपा को चुनाव में कम वोट मिलते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed