फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Swati Yuvraj Kashid Attends Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Unveiling in Tokyo, Receives Grand

Indore News : जापान में हुआ शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण, इंदौर की स्वाति ने निभाई खास भूमिका

Wed, 19 Mar 2025 06:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Mar 2025 06:22 AM IST
सार

Indore News: जापान की राजधानी टोक्यो में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होकर लौटी अखिल भारतीय मराठा महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति युवराज काशीद का इंदौर में भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Indore News Swati Yuvraj Kashid Attends Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Unveiling in Tokyo, Receives Grand
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में अखिल भारतीय मराठा महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति युवराज काशीद ने शिरकत की। उनके साथ इंदौर की ही मीरा प्रकाश कागदे भी इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनीं। पूरे मध्यप्रदेश से केवल यही दो महिलाएं थीं जिन्होंने इस गौरवपूर्ण आयोजन में हिस्सा लिया।  
विज्ञापन


इंदौर में हुआ भव्य स्वागत
इस भव्य आयोजन में शामिल होकर स्वदेश लौटने पर इंदौर में एयरपोर्ट से लेकर राजमाता जिजाऊ चौराहे तक स्वाति युवराज काशीद का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सर्व मराठी संघ क्षत्रिय मराठा समाज, क्षत्रिय मराठा रविदास समाज, क्षत्रिय माली समाज, मेहर समाज, संस्था शिवराय, क्षत्रिय धनगर नवयुवक मंडल और क्षत्रिय धनगर सेवा संघ सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


शिव स्वाभिमान रथ यात्रा का हिस्सा बनी प्रतिमा
इस प्रतिमा को पहले भारत में सातारा से दिल्ली तक इंडो-जापान शिव स्वाभिमान रथ यात्रा के अंतर्गत भ्रमण करवाया गया था। इस दौरान हजारों शिव भक्तों को छत्रपति शिवाजी महाराज के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद प्रतिमा को जापान के टोक्यो में स्थापित किया गया, जो भारत के लिए गर्व का विषय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति युवराज काशीद का अनुभव
स्वाति युवराज काशीद ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की कृपा से ही वे इस ऐतिहासिक समारोह में हिस्सा ले सकीं। उन्होंने कहा कि यह क्षण हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि शिवाजी महाराज की प्रतिमा का जापान में स्थापित होना हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed