फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news swati bansal anvi bansal

Indore News: मां-बेटी का नृत्य देख झूम उठे विदेशी, इंदौर की स्वाति और अन्वी ने पोलैंड में मचाई धूम

Mon, 15 Jul 2024 07:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 15 Jul 2024 07:35 PM IST
सार

स्वाति बंसल और उनकी बेटी अन्वी ने पोलैंड के सिलेसिया पार्क में कुचीपुड़ी नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति दी। पार्क में मौजूद भारतीय एवं विदेशी दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन।
 

विज्ञापन
indore news swati bansal anvi bansal
स्वाति और अन्वी बंसल नृत्य की प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

सात समंदर पार लंदन जाकर बस चुकी इंदौर की बेटी स्वाति बंसल और उनकी बेटी अन्वी ने रविवार को पौलेंड के सिलेसिया पार्क में कुचीपुड़ी नृत्य की प्रभावी ग्रुप प्रस्तुति दी। पार्क में मौजूद भारतीय एवं विदेशी दर्शकों ने दोनों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं स्वाति
इंदौर की बेटी स्वाति लंदन के भारतीय डांस ग्रुप नटरंग और अरुणिमा कुमार डांस कंपनी से जुड़ी हैं, जिन्होंने पौलेंड के पार्क में अपनी प्रस्तुतियों से प्रवासी देशी-विदेशी दर्शकों का मन मोह लिया। स्वाति के पिता महेश बंसल इंदौर के मनीषबाग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी स्वाति सेंट रेफियल स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद शहर के जीएसआईटीएस से इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर बैंगलुरू आईआईएम पहुंची, जहां से एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद अब लंदन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन

      
कथक का प्रशिक्षण लिया
बचपन से नृत्य के प्रति रुचि के चलते स्वाति ने यहां कथक का आंशिक प्रशिक्षण भी लिया था। परिवार में होने वाले मांगलिक प्रसंगों में स्वाति का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहता था। महाविद्यालयीन शिक्षा और विवाह के बाद नौकरी एवं बच्चों की परवरिश के दौरान लंदन में नृत्य की इस रुचि से स्वाति लगभग दूर हो गई थी, लेकिन कोविड काल में जब लंदन में उन्हें पता चला कि यहां कुचीपुड़ी नृत्य की ऑनलाइन कार्यशाला भी उपलब्ध है तो स्वयं के साथ बेटी के लिए भी प्रशिक्षण लेना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
सोशल मीडिया पर हुईं लोकप्रिय
कोरोना के बाद सप्ताहंत में दोनों नृत्य शाला जाकर प्रशिक्षण भी प्राप्त करने लगी। अब स्थिति यह है कि स्वाति और उनकी बेटी अन्वी, दोनों ही अपने समूह की मुख्य नृत्यांगना बन चुकी हैं और प्रतिवर्ष एकाधिक अवसरों पर लंदन में उनकी प्रस्तुति होती रहती है। इस बार रविवार, 14 जुलाई को लंदन के बाहर पौलेंड में सिलेसिया पार्क में हुई प्रस्तुति की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि वहां के अनेक लोगों ने उनके कुचीपुड़ी नृत्य की तस्वीरें अपने फेसबुक वॉल पर लगा रखी है, जिन्हें बड़ी संख्या में लाइक-कमेंट्स मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed