फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: suspicion of black magic at Ram Bagh crematorium after liquor bottles and eggs found

Indore News: श्मशान में तंत्र क्रिया का दृश्य देखकर चौंक गए लोग, अस्थि संचय में मिले शराब अंडे और यह सब

Fri, 22 Aug 2025 08:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 22 Aug 2025 08:46 PM IST
सार

Indore News : इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर अस्थि संचय के दौरान शराब की बोतल और अंडे मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने तांत्रिक क्रियाओं की आशंका जताई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की। 

विज्ञापन
indore news: suspicion of black magic at Ram Bagh crematorium after liquor bottles and eggs found
रामबाग मुक्तिधाम का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर शुक्रवार सुबह जैन समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्थि संचय के लिए पहुंचे तो दाह स्थल पर शराब की बोतल, अंडे और सिंदूर रखा हुआ मिला। यह देखकर परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने मुक्तिधाम में तांत्रिक क्रियाओं की आशंका जताई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News:रिटायर्ड जज के घर बाग टांडा गैंग ने की थी चोरी, 200 सीसीटीवी फुटेज से खुला राज,दो गिरफ्तार
विज्ञापन


अस्थि संचय के दौरान चौंकाने वाला खुलासा
जानकारी के अनुसार, मृतक का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 4 बजे किया गया था। शुक्रवार सुबह अस्थि संचय के लिए दामाद सन्नी और अन्य परिवारजन पहुंचे तो दाह की जगह पर 15 से 20 अंडे और शराब की बोतल रखी मिली। साथ ही, सिर के हिस्से की कुछ हड्डियां भी गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की गंभीर आशंका
मृतक के दामाद सन्नी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि दाह संस्कार के बाद हड्डियों का उपयोग काले जादू या तांत्रिक क्रियाओं में किया गया होगा। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर और समाज की भावनाओं को आहत करने वाला मामला बताया।


कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
घटनास्थल पर मौजूद मुक्तिधाम कर्मचारियों ने सफाईकर्मी को बुलाकर तत्काल सफाई करवाई। हालांकि, परिजनों का कहना है कि कर्मचारियों ने पूरे मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं मुक्तिधाम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज धुंधली होने से घटना स्पष्ट रूप से कैद नहीं हो पाई। परिजन प्रबंधन से साफ फुटेज उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस शिकायत की तैयारी
दामाद सन्नी ने कहा कि इस घटना से समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। ऐसे में वे पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे, ताकि भविष्य में शवदाह के बाद ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed