फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Supporter of PCC President Patwari drunkenly opened fire on guard, police arrested

Indore news: पीसीसी अध्यक्ष पटवारी के समर्थक ने नशे में चलाई गार्ड पर गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 09:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 31 Aug 2024 09:10 PM IST
सार

प्रमोद नशे की हालत मेें जोर-जोर से चिल्ला रहा था। टाउनशिप के सुरक्षाकर्मी भी उसे रोक नहीं पाए। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज किया। उससे बंदूक जब्त कर ली गई और उसे गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Indore news: Supporter of PCC President Patwari drunkenly opened fire on guard, police arrested
रघुवंशी फायर करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राऊ क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता नेे नशे में गोलियां चलाई। उसने कई राउंड फायर अपनी टाउनशिप में किए। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद रघुवंशी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया । प्रमोद खुद को कांग्रेेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थक बताता है।

विज्ञापन


तेजाजी नगर में बायपास स्थित सिल्वर स्प्रींग टाउनशिप रहने वाले प्रमोद नेे शनिवार तड़के टाउनशिप मेें घर के पीछे फायरिंग शुरू कर दी। उसने कई राउंड फायर किए। रहवासी गोलियों की आवाज सुनकर जाग गए।

विज्ञापन


प्रमोद नशे की हालत मेें जोर-जोर से चिल्ला रहा था। टाउनशिप के सुरक्षाकर्मी भी उसे रोक नहीं पाए। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज किया। उससे बंदूक जब्त कर ली गई और उसे गिरफ्तार किया गया। वह नशे मेेंं था। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


   प्रमोद ने तीन माह पहले भी टाउनशिप में गोलियां चलाई थी और एक युवक को पीटा था। इस घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने आरोपी की जीतू पटवारी के साथ फोटो वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कहा कि पटवारी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते है, लेकिन ज्यादातर अपराधों में अपराधी कांग्रेस से जुड़े नेता रहते है। क्या पटवारी रघुवंशी के खिलाफ एक्शन लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed