{"_id":"668d56835b0d286b89027168","slug":"indore-news-students-will-join-the-campaign-of-planting-51-lakh-trees-in-indore-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में 51 लाख पौधारोपण के महाअभियान के साथ जुड़ेंगे छात्र, 11 हजार पौधे लगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में 51 लाख पौधारोपण के महाअभियान के साथ जुड़ेंगे छात्र, 11 हजार पौधे लगाएंगे
Tue, 09 Jul 2024 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 08:56 PM IST
सार
वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के साथ इंदौर के छात्र भी जुड़ेंगे। उन्होंने 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। पांच हजार छात्रों के साथ दो हजार से अधिक कर्मचारी और शिक्षक इस महाअभियान का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
इंदौर पौधारोपण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लिया है। इस महाअभियान के साथ इंदौर के छात्र भी जुड़ेंगे। उन्होंने 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।
बता दें कि इंदौर की मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा 13 जुलाई से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की जा रही है। पांच हजार छात्रों के साथ दो हजार से अधिक कर्मचारी और शिक्षक इस महाअभियान का हिस्सा होंगे। इसमें 11 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत देश में सितंबर 2024 तक 80 करोड़, प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख और इंदौर में 51 लाख पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधे रोपित कर राज्य को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, विशिष्ट अतिथि विधायक मधु वर्मा और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही इंडेक्स समूह संस्थान के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव नारंग, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश्वर सिंह जोधाणा सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।