फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Students Showcase Oratory Skills on Ahilya Jayanti, Inspired by Political Leaders

Indore News: नेताओं ने सिखाया भाषण देना, अहिल्या जयंती पर हुई वर्तमान सरकार और सुशासन पर भाषण प्रतियोगिता

Fri, 30 May 2025 07:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 30 May 2025 07:15 PM IST
सार

Indore News: बाल विनय मंदिर में छात्रों ने वर्तमान सरकार और सुशासन पर अपने विचार रखे। पार्टी के प्रखर वक्ता रहे स्वर्गीय उमेश शर्मा को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा गया। 
 

विज्ञापन
Indore News: Students Showcase Oratory Skills on Ahilya Jayanti, Inspired by Political Leaders
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

पुण्यश्लोका माता देवी अहिल्या के त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बाल विनय मंदिर में देवी अहिल्या का सुशासन एवं वर्तमान सरकार की समानता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष मेहता ने की। निर्णायक की भूमिका में रहे राजीव छालानी, विनीता धर्म और संगीता भरुका। अतिथियों ने मां अहिल्या के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रखर वक्ता रहे स्वर्गीय उमेश शर्मा को भी पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


बताया भाषण का महत्व
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें वक्तव्यकला को लेकर जानकारी दी। मिश्रा ने कहा कि जब हम भाषण दें तब हमें आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए। साथ ही जिस विषय पर हम बोल रहे हैं उस विषय की अधिक से अधिक जानकारी हमें होनी चाहिए। इसके साथ ही हमारी बॉडी लैंग्वेज में भी आत्मविश्वास दिखना चाहिए।
विज्ञापन


यह रहे विजेता
भाषण प्रतियोगिता में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार प्रशांत तीसरी, द्वितीय पुरस्कार पवित्र प्रजापति, तृतीय पुरस्कार मोहित सुनेरी तथा 7 प्रोत्साहन पुरस्कार शैलेंद्र चौहान, वंशिका डाबी, तोशी राजोरिया, भरत उदावत, लिना लोदवाल, धरम रायकवार एवं सुहानी महकाम को मिले। कार्यक्रम का संचालन नेहा शर्मा ने किया और आभार वृंदा गौड ने माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed