फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Student hangs himself in hostel in Indore, mentions love affair in suicide note

Indore News: इंदौर में हॉस्टल में छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

Sat, 02 May 2026 07:07 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 02 May 2026 07:07 PM IST
सार

इंदौर के एक होस्टल में आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्र बीटेक करने इंदौर आया था और शुक्रवार शाम रुम में फांसी लगा ली। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
Indore News: Student hangs himself in hostel in Indore, mentions love affair in suicide note
इंदौर में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें एक लड़की का जिक्र किया गया है। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

 

21 वर्षीय उत्कर्ष पढ़ाई के लिए इंदौर आया था। शुक्रवार रात उसने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसके दो रूम पार्टनर जब कमरे पर पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोस्तों ने किसी तरह दरवाजा खोला और उत्कर्ष को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी तेजाजी नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कमरे की जांच की। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें एक लड़की का जिक्र करते हुए उत्कर्ष ने लिखा कि वह उसके साथ घूमने जाने वाली थी, लेकिन किसी और के साथ चली गई। इससे वह निराश था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने उत्कर्ष का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या से पहले उसने किन-किन लोगों से बात की थी। दोस्तों के अनुसार, शुक्रवार को वह काफी दुखी नजर आ रहा था और उनके साथ मेस में खाना खाने भी नहीं गया था।पुलिस ने आत्महत्या की सूचना परिजनों को दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed