{"_id":"65ba756545c9e03baa03a2de","slug":"indore-news-stones-pelted-on-the-staff-who-went-to-remove-illegal-construction-in-sirpur-government-land-wor-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सिरपुर में अवैध निर्माण हटाने गए अमले पर पथराव, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सिरपुर में अवैध निर्माण हटाने गए अमले पर पथराव, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त कराई
Wed, 31 Jan 2024 10:49 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:49 PM IST
सार
सिरपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम व प्रशासन का अमला पहुंचा। कुछ लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे, लेकिन अफसरों ने समय नहीं दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने भीड़ को उकसाना शुरू कर दिया और अचानक पथराव हो गया।
विज्ञापन
इंदौर में हटे अवैध निर्माण।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर के सिरपुर क्षेत्र की एक काॅलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। आक्रोशित भीड़ ने अवैध निर्माण तोड़ रहे अमले पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से जेसीबी ड्रायवर घायल हो गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को नियंत्रण में किया और दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पथराव के मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो घंटे चली मुहिम के दौरान करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त कराई गई।
विज्ञापन
सिरपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम व प्रशासन का अमला पहुंचा। कुछ लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे, लेकिन अफसरों ने समय नहीं दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने भीड़ को उकसाना शुरू कर दिया और अचानक पथराव हो गया। इस कारण कुछ देर के लिए मुहिम रुकी। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया और पथराव करने वाले युवक असलम और उसके साथी को गिफ्तार कर लिया। पथराव के कारण जेसीबी का कांच भी फूट गया।
विज्ञापन
मौके पर 50 से ज्यादा अवैैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया और करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। एसडीएम ओम नारायण सिंह ने बताया जिस घर से पथराव हुआ उसे भी ध्वस्त किया गया। पथराव की घटना में जेसीबी ऑपरेटर घायल हुआ है।
विज्ञापन
भूमाफिया पर लगेगी रासुका
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि अब सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ रासुका के तहत एक्शन लिया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य सरकारी जमीनों को भी अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा।
