फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news snake attack child died

Indore News: छह महीने से घर के आसपास था सांप, बर्तन के बीच से निकला और बच्ची को डस लिया, मौत

Tue, 09 Jul 2024 07:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 09 Jul 2024 07:57 PM IST
सार

इंदौर में आठ साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। पिता ने बताया कि छह महीने पहले भी वह घर के पास ही दिखा था। 
 

विज्ञापन
indore news snake attack child died
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक आठ साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से बच्ची की मौत हो गई। पिता ने बताया कि छह महीने पहले भी वह घर के आसपास ही नजर आया था। तब हमें लगा था कि वह चला गया है। 
विज्ञापन


इंदौर के तेजाजी नगर में बंशीलाल रहते हैं। उनकी आठ साल की बेटी ऋषिका बघेल को सांप ने काट लिया। बंशीलाल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बातचीत में बताया कि रात में करीब आठ बजे के लगभग बेटी को सांप ने काट लिया था। वह उस समय डेयरी पर थे। पत्नी मनीषा ने फोन पर सूचना दी। वह बेटी को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां से डॉक्टरों ने एमवायएच भेज दिया। बंशीलाल ने बताया कि सांप बर्तनों के बीच बैठा था। बेटी का ध्यान नहीं गया। घटना के वक्त छोटी बेटी और एक बेटा भी कमरे में मौजूद था।
विज्ञापन


पहले भी घर के पास दिखा था सांप
परिवार के मुताबिक सांप करीब छह माह पहले घर के पास दिखा था। तब हमें लगा कि वह यहां से चला गया होगा। बंशीलाल और उनका परिवार मूल रूप से कुक्षी का रहने वाला है। बंशीलाल कुछ साल पहले काम की तलाश में इंदौर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed